फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 2nd Test Mumbai: Spider-cam collided with Ashwin, reaction of Kohli and Suryakumar Yadav; Fun moments at Wankhede Stadium

IND vs NZ 2nd Test: अश्विन से टकराया स्पाइडर-कैम, ऐसा था कोहली और सूर्यकुमार का रिएक्शन

Sun, 05 Dec 2021 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

विराट कोहली कैमरे के सामने इस पोज में खड़े थे, जैसे मानों वह पूछ रहे हों कि मैच के बीच तुम यहां क्या कर रहे हो। वहीं, सूर्यकुमार यादव हैरत भरी नजरों से कैमरे को देख रहे थे।

विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd Test Mumbai: Spider-cam collided with Ashwin, reaction of Kohli and Suryakumar Yadav; Fun moments at Wankhede Stadium
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्पाइडर-कैम रविचंद्रन अश्विन से टकरा गया। उस वक्त अश्विन फील्डिंग कर रहे थे और वह अचानक स्पाइर-कैम के रास्ते में आ गए। इसके बाद अश्विन ने उसे पकड़कर अपने सिर के ऊपर से निकाला। इस मजेदार घटना को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी हंस पड़े। स्पाइडर-कैम की तार मैदान से होकर ही गुजरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वानखेड़े में कई ऐसे पल आए जब स्पाइडर-कैम मैदान पर आया और भारतीय फील्डर्स मस्ती करते देखे गए। अश्विन वाली घटना के बाद मैच को कम से कम पांच मिनट के लिए रोक दिया गया था। यह घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान का है। इससे पहले कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी स्पाइडर-कैम से मस्ती करते दिखे थे।

विराट कोहली कैमरे के सामने इस पोज में खड़े थे, जैसे मानों वह पूछ रहे हों कि मैच के बीच तुम यहां क्या कर रहे हो। वहीं, सूर्यकुमार यादव हैरत भरी नजरों से कैमरे को देख रहे थे। इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स काफी मीम भी शेयर कर रहे हैं।  भारत मुंबई टेस्ट जीतने से बस पांच विकेट दूर है। भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में भारत ने 276 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्य मिला। 

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। यह मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को अब भी 400 रन की जरूरत है। फिलहाल हेनरी निकोल्स 36 रन और रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अश्विन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed