Highlights, IND vs NZ: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 97 रन से आगे
{"_id":"5e5ae0598ebc3ef4113bd4d4","slug":"india-vs-new-zealand-2nd-test-match-day-2-live-cricket-score-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Highlights, IND vs NZ: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 97 रन से आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 01 Mar 2020 11:39 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:39 AM IST
खास बातें
India vs New Zealand 2nd Test Match Live Cricket Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी की आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 97 रन आगे है। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी खलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:33 AM, 01-Mar-2020
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी की आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 97 रन आगे है।
दूसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी खलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। मयंक अग्रवाल इस पारी में भी सस्ते में चलते बने। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ 14 रन पर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी रहा। वो एक बार फिर से बड़े स्कोर बनाने में असफल रहे। वो 14 रन बनाकर ग्रैंडहोम का शिकार बने।
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे नौ रन बनाकर आउट हुए। कीवी तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के सामने आज रहाणे को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वैगनर की गेंद को वो खुद विकेट पर मार बैठे। पुजारा ने थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन वो भी अपने मिले स्टार्ट को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और 24 रन पर आउट हुए। नाइट वॉचमैन उमेश यादव भी चलते बने।
न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने तीन विकेट लिए हैं। एक विकेट साउदी और वैगनर-ग्रैंडहोम को भी एक-एक विकेट मिले हैं। आज गेंदबाजों ने कुल 16 विकेट चटकाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने आज दो सेशन में कीवी टीम को ऑलआउट किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में भारत के छह विकेट गिरा दिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।

11:11 AM, 01-Mar-2020
रहाणे आउट
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे नौ रन बनाकर आउट हुए। कीवी तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के सामने आज रहाणे को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वैगनर की गेंद को वो खुद विकेट पर मार बैठे। भारत का स्कोर- 80/4, उमेश(00) पुजारा (18)। पहली पारी के आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 87 रन से आगे है।
विज्ञापन
10:41 AM, 01-Mar-2020
ड्रिंक्स ब्रेक
विराट कोहली के आउट के होने के बाद अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। कीवी गेंदबाज लगातार छोटी गेंद से भारतीय बल्लेबाजों पर प्रहार कर रहे हैं। भारत का स्कोर- 68/3, रहाणे(07) पुजारा (17)10:15 AM, 01-Mar-2020
कोहली आउट
भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से नाकाम रहे। कीवी जमीन पर टेस्ट सीरीज की तीसरी में भी कोहली का बल्ल कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। कोहली को कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 14 रन पर एलबीडब्लू आउट किया। भारत का स्कोर- 55/3, रहाणे(00) पुजारा (14)
09:27 AM, 01-Mar-2020
शॉ आउट
टिम साउदी ने पृथ्वी शॉ को शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे वो संभाल नहीं पाए। एक सधी हुई छोटी गेंद थी, पृथ्वी किसी तरह से उस गेंद की लाइन से हटने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और स्लिप में खड़े लॉथम ने कैच लपक लियाष शॉ 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर- 31/2, विराट(00) पुजारा (8)
09:11 AM, 01-Mar-2020
भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई और उसे तुरंत झटका लगा। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्लू आउट कर दिया। वो सिर्फ तीन रन पर चलते बने। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजों का जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में एक बार फिर से असफल रही। भारत का स्कोर- 25/1, पृथ्वी (13) पुजारा (4)
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 AM, 01-Mar-2020
कीवी पारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कीवी टीम ने 63/0 से आगे खेलना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली है। दूसरे दिन सुबह से ही भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने नहीं दिया।
दूसरे दिन भारत को पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। टॉम ब्लंडेल को उन्होंने 30 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू कर पवेलियन की राह पकड़ा दी। केन विलियनसन को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।
विलियनसन तीन रन बनाकर बुमराह की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे। अश्विन की जगह खेल रहे रवींद्र जडेजा ने रॉस टेलर 15 रन पर आउट किया। इस बीच टॉम लॉथम (52) ने एक बार फिर से न्यूजीलैंड के लिए अहम पारी खेली और अपना अर्धशतक जमाया। लॉथम ने टेलर के साथ मिलकर 40 रन की साझेदारी की।
इसके तुरंत बाद ही मोहम्मद शमी ने मेजबानों को दोहरा झटका दिया। पहले अर्धशतक जमा चुके लॉथम को शमी ने बोल्ड किया। इसके बाद अपने अगले ओवर में हेनरी निकोल्क स्लीप में विराट कोहली हाथों कैच कराया। दूसरे दिन के पहले सेशन न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लंच के बाद न्यूजीलैंड को दो लगातार झटके लगे।
जसप्रीत बुमराह ने आते ही बीजे वॉटलिंग को शून्य पर वापस भेजा। इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने साउदी को पंत के हाथों लपकवा दिया। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कीवी टीम को आठवां झटका दिया। जडेजा ने ग्रैंडहोम को 26 रन पर बोल्ड कर दिया।
आखिरी में जैमिसन और वैगनर के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। जैमिसन ने 49 रन बनाए। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।

08:12 AM, 01-Mar-2020
जैमिसन अर्धशतक के करीब
जैमिसन और वैगनर के बीच 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 215/8, वैगनर (15) और जैमिसन (42),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 27 रन पीछे है।07:39 AM, 01-Mar-2020
आठ विकेट गिरे
रवींद्र जडेजा ने कीवी टीम को आठवां झटका दिया। जडेजा ने ग्रैंडहोम को 26 रन पर बोल्ड कर दिया। एक शानदार गेंद थी, जो विकेट पर जमी गिल्लियों को हवा में लहरा गई। जैमिनस और ग्रैंडहोम के बीच 24 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर 183/8, वैगनर (1) और जैमिसन (18),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 59 रन पीछे है।
07:29 AM, 01-Mar-2020
भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक कीवी टीम पर दबाव बना रखा है, लेकिन इस बीच जैमिसन और ग्रैंडहोम के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। 60 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 177/7, ग्रैंडहोम (26) और जैमिसन (13),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 65 रन पीछे है।