गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने देश को दिया जीत का तोहफा, न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है
- ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए
- भारत सीरीज में 1-0 से आगे है
- विराट और रोहित सस्ते में आउट हुए
- केएल राहुल ने जड़ा अपना 11वां अर्धशतक, सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी
- भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में सात विकेट से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क के मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया था। टॉस का सिक्का 12 बजे उछलेगा और मैच की पहली गेंद 12ः30 बजे फेंकी जाएगी।
मौसम का मिजाज
न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में फैंस के लिए खुशी की खबर है। रविवार को ऑकलैंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन आसमान में धूप खिली रहेगी, हालांकि समय गुजरने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलेगा। शाम को आसमान में बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान 19 से 24 डिगी सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
New Zealand have won the toss and they will bat first in the 2nd T20I.#NZvIND pic.twitter.com/bd8Xnn6fgU
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
आज की टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर
2nd T20I. India XI: R Sharma, KL Rahul, V Kohli, S Iyer, S Dube, M Pandey, R Jadeja, S Thakur, Y Chahal, M Shami, J Bumrah https://t.co/q1SS95nfkl #NZvInd
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
गप्टिल-मनरो ने की कीवी पारी की शुरुआत
पहला ओवर
पहली बार स्पिनर
न्यूजीलैंड को पहला झटका
भारत को मिली दूसरी सफलता
ग्रैंडहोम हुए जडेजा का शिकार
न्यूजीलैंड के एक और बड़ा झटका लगा है। रविन्द्र जडेजा ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद ग्रैंडहोम को गुड लेंग्थ पर डाली जिसपर ग्रैंडहोम ने जडेजा की ही तरफ हवा में शॉट खेला और आउट हो गए। जडेजा का शानदार ओवर, तीन रन देकर लिए एक विकेट लिए। 11 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 76/3, टेलर (1), विलियमसन (11)
जडेजा ने दिलाई दूसरी सफलता, विलियमसन आउट
रविन्द्र जडेजा की फिरकी में फंसी कीवी टीम। ग्रैंडहोम के बाद कप्तान केन विलियमसन भी लौटे पवेलियन। जडेजा के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर विलियमसन स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर खड़े चहल को सीधा हाथों में कैच दे बैठे। आउट होने से पहले विलियमसन ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए। 13 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 84/4, टिम सिफर्ट (2) और रोस टेलर (4)
बुमराह का किफायती ओवर
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर बुमराह ने एक और शानदार ओवर निकाला। 18वें ओवर में बुमराह ने मात्र तीन रन दिए। अगर तीसरी गेंद पर विराट ने टेलर का आसान केच नहीं छोड़ा होता तो बुमराह को एक विकेट भी मिलता। 18 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 118/4, टिम सिफर्ट (24) और रोस टेलर (13)
भारत को 133 रन का लक्ष्य
भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 132 रन पर ही रोक दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले तेज शुरुआत की लेकिन बाद में जडेजा, बुमराह और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने रन नहीं बना पाए। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर के खेल में पांच विकेट खोकर 132 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 33, कोलिन मुनरो (26) और टिम सीफर्ट ने नाबाद 33 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।
पहले ही ओवर में रोहित आउट
न्यूजीलैंड के 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। टिम साउदी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने स्लिप में टेलर को आसान कैच दे दिया। रोहित दो चौके लगाने के बाद छह गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। पहले ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 8/1, केएल राहुल (0) और विराट कोहली (0)
विराट कोहली सस्ते में आउट
टिम साउदी ने भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। रोहित शर्मा को पहले ओवर में आउट करने के बाद साउदी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान कोहली को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लेग साइड में जा रही गेंद पर विराट फाइन लेग की तरफ शॉट खेलना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर शिफर्ट ने डाईव मारकर शानदार कैच पकड़ा। आउट होने से पहले विराट ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए।
साउदी का एक और किफायती ओवर, उन्होंने इस ओवर में एक रन के साथ एक विकेट भी लिए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 40/2, केएल राहुल (20) और श्रेयस अय्यर (1)
राहुल और श्रेयस क्रीज पर
विराट और रोहित के आउट होने के बाद राहुल ने श्रेयस के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत ने दस ओवर की समाप्ति के बाद 60 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर: 60/2, केएल राहुल (33) और श्रेयस (8)
राहुल का लगातार दूसरा अर्धशतक
केएल राहुल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है। बेनेट के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल ने चौके के साथ टी-20 करियर का अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 103/2, केएल राहुल (52) और श्रेयस अय्यर (26)
भारत ने दूसरा टी-20 भी जीता
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय टीम ने देश को जीत का तोहफा दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 15 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हरा दिया है। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में राहुल और श्रेयस ने शानदार पारी खेली और भारत की झोली में जीत डाल दी। राहुल ने अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया और मैच में नाबाद रहे वहीं श्रेयस ने 44 रनों की पारी खेली।
Clinical performance by #TeamIndia to take a 2-0 lead in the series 🔥🙌 #NZvIND pic.twitter.com/kYNGckrhjz
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
रविवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले तेज शुरुआत की लेकिन बाद में जडेजा, बुमराह और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने रन नहीं बना पाए। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 132 रन पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 33, कोलिन मुनरो (26) और टिम सीफर्ट ने नाबाद 26 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।