फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी बार 17 साल पहले न्यूजीलैंड से जीता था भारत, ऑकलैंड में कैसा है दोनों टीम का रिकॉर्ड

Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd ODI: Team India record in Eden Park, Auckland
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड की लंबी सीरीज पर भारतीय टीम को उसकी पहली हार 5 फरवरी को हैमिल्टन वन-डे में मिली। अब शनिवार तड़के से शुरू होने वाले दूसरे मैच को जीतकर कीवी टीम की निगाहें तीन मैच की वन-डे श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। इससे वह 0-5 से हारी टी-20 सीरीज का बदला भी लेना चाहेगी। ऑकलैंड में होने वाले इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड का ही पलड़ा भारी होगा।

India vs New Zealand 2nd ODI: Team India record in Eden Park, Auckland
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली की टीम पर पहला वन-डे मैच हारने के बाद वापसी का दबाव है। भारतीय टीम इस मैदान पर 10वीं बार वन-डे मुकाबला खेलने उतरेगी। इसके पहले ईडन पार्क पर उसे चार मैच में हार झेलनी पड़ी जबकि न्यूजीलैंड भी इतने ही मुकाबले जीता है। एक मैच टाई पर छूटा था।

India vs New Zealand 2nd ODI: Team India record in Eden Park, Auckland
सुरेश रैना

दोनों देशों के बीच 22 फरवरी 1976 को खेले गए पहले मैच में भले ही न्यूजीलैंड ने 80 रन से फतह हासिल की हो, लेकिन आखिरी मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई थी। 2015 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ उस मैच में सुरेश रैना ने नाबाद शतक लगाकर भारत को छह विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd ODI: Team India record in Eden Park, Auckland
सौरव गांगुली - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार भारत ने जब ऑकलैंड में मुकाबला खेला था, तब का कोई भी खिलाड़ी अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। साल 2003 में खेले गए उस मुकाबले को टीम इंडिया ने सौरव गांगुली की अगुवाई में एक विकेट से अपने नाम किया था।

विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd ODI: Team India record in Eden Park, Auckland
ईडन पार्क, ऑकलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 सीरीज में दो मुकाबला टाई हुआ था और सुपर ओवर में भारत को जीत मिली थी, ठीक उसी तरह जब आखिरी बार 2014 में भारत-न्यूजीलैंड का टकराव हुआ तब भी वह मैच टाई हो गया था। न्यूजीलैंड ने 314 रन बनाए थे। जवाब में भारत भी नौ विकेट के नुकसान पर इतना ही स्कोर बना पाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed