फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 1st test Kanpur: Rahul Dravid Gives Rs 35,000 To Green Park Stadium Groundsmen For Preparing Sporting Pitch in Kanpur

IND vs NZ Kanpur Test: कोच द्रविड़ ने मैदान कर्मचारियों को 35000 रुपये दिए, जानें कारण

Mon, 29 Nov 2021 06:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 06:39 PM IST
सार

दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच परेशानी का सबब बनी और मैच आखिरी दिन तक पहुंचा। द्रविड़ अपने समय भी एक निष्पक्ष खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते थे।

विज्ञापन
India vs New Zealand  1st test Kanpur: Rahul Dravid Gives Rs 35,000 To Green Park Stadium Groundsmen For Preparing Sporting Pitch in Kanpur
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के नवनियुक्त हेड कोच राहुल द्रविड़ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बनाए गए पिच से खुश नजर आए। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत के 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड आखिरी दिन खेल गई और मैच ड्रॉ करा लिया। इसके बाद कोच द्रविड़ ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के मैदान कर्मचारियों को 35 हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन


ग्रीन पार्क स्टेडियम के मैदान कर्मचारियों की टीम को शिव कुमार लीड कर रहे थे। द्रविड़ ने स्पोर्टिंग पिच यानी दोनों तरफ की संतुलित पिच बनाने के लिए शिव को 35 हजार रुपये सौंपा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मैच के बाद खुद इसकी जानकारी दी। इस पिच पर तेज गेंदबाजों ने 16 विकेट लिए। वहीं, स्पिनर्स ने भी 20 विकेट लिए। 
विज्ञापन


दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए यह परेशानी का सबब बनी और मैच आखिरी दिन तक पहुंचा। द्रविड़ अपने समय भी एक निष्पक्ष खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते थे। इतने वर्षों के बाद भी चीजें नहीं बदली हैं। द्रविड़ ने मैदान कर्मचारियों की तारीफ इसलिए की क्योंकि मौजूदा समय में कई विदेशी टीमें खुद को फायदा पहुंचाने के लिए अपने अनुसार पिचें तैयार करवाती हैं और टेस्ट तीन दिन के अंदर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच पांचों दिन एक समान खेली
कानपुर की पिच एक अच्छी पिच थी। एक अच्छी टीम को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मिजाज की पिचों पर खेलना होता है। ऑस्ट्रेलिया में बाउंस मिलती है तो इंग्लैंड में स्विंग। भारत में स्पिन और लो बाउंस का चैलेंज होता है। कानपुर टेस्ट में पिच पांचों दिन एक समान खेली और दोनों टीमों के पास जीत के मौके थे। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम कहलाने के लिए एक टीम को हर कंडीशन में अच्छा खेलना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed