टीम इंडिया के सामने चुनौती: मयंक-गिल की नई जोड़ी ओपनिंग कर सकती है, श्रेयस पर भी बड़ी जिम्मेदारी
कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं रहे हैं। ऐसे में भविष्य के लिए इस पोजिशन पर श्रेयस अय्यर को तैयार करना सही फैसला भी साबित हो सकता है।
विस्तार
ऐसे में बल्लेबाजी की पूरी जिम्मेदारी युवा बल्लेबाजों के साथ-साथ अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगा। चिंता की बात इसलिए है क्योंकि रहाणे और पुजारा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही पहले टेस्ट में नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर सकती है।
भारत ने आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी और टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को ओपन करते देखा गया था। इन दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई थी। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने कई ओपनर्स को आजमाया था। राहुल और रोहित की अनुपस्थिति में अब कानपुर में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की नई जोड़ी ओपनिंग कर सकती है।
इन दोनों ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ओपनिंग की थी। पहली पारी में दोनों के बीच 0 और दूसरी पारी में 16 रन की साझेदारी हुई थी। ऐसे में इन दोनों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
🗣️ 🗣️ This team is all about backing everyone & playing for one another. 👍 👍
— BCCI (@BCCI) November 24, 2021
Ahead of the first @Paytm #INDvNZ Test, #TeamIndia captain @ajinkyarahane88 had this to say. pic.twitter.com/IBxSQGiMMv
टीम के पास ओपनिंग में सिर्फ एक विकल्प
गिल ने अपना आखिरी टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था। वहीं, ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। शुभमन गिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद चोटिल हो गए थे और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, मयंक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में वापसी की थी। हालांकि, इंग्लैंड सीरीज में रोहित-राहुल के दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।
💬 💬 "We are looking forward for Rahul Dravid's guidance." @cheteshwar1 on #TeamIndia working under the Head Coach Rahul Dravid. 👍 👍#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/B1zoAHkYF7
— BCCI (@BCCI) November 23, 2021
गिल की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था। इस सीरीज में शुभमन शानदार फॉर्म में थे और तीन मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए थे। डेब्यू सीरीज को छोड़ दिया जाए तो शुभमन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में फॉर्म में नहीं थे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने सात पारियों में 19.83 की औसत से 119 रन बनाए थे।
वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केवल 36 रन बना सके थे। वहीं, मयंक का भारत में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने भारत में खेले पांच टेस्ट की छह पारियों में 99.50 की औसत से 243 रन बनाए हैं। मयंक ने अब तक 14 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 45.73 की औसत से 1052 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और चार शतक शामिल है। वहीं, शुभमन गिल ने आठ टेस्ट में 31.84 की औसत से 414 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है।
— BCCI (@BCCI) November 23, 2021
श्रेयस अय्यर लेंगे विराट कोहली की जगह
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को बताया कि श्रेयस अय्यर विराट कोहली की पोजिशन नंबर चार पर खेलते नजर आएंगे। कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं रहे हैं। ऐसे में भविष्य के लिए इस पोजिशन पर श्रेयस अय्यर को तैयार करना सही फैसला भी साबित हो सकता है। श्रेयस ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 52.18 की औसत से 4592 रन बनाए हैं। इसमें 23 अर्धशतक और 12 शतक शामिल है।