INDvENG: पलटवार को बेकरार भारत, कब-कहां और कैसे देखें दूसरा टी-20 मैच LIVE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेयस अय्यर के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और शुक्रवार को पहले टी-20 मैच में उसे आठ विकेट से हार झेलना पड़ा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया सात विकेट पर महज 124 रन ही बना पाई, जिसमें 67 रन अय्यर के बल्ले से निकले। जवाब में इंग्लैंड ने मुकाबले को एकतरफा अंदाज में दो विकेट खोकर 27 गेंद बाकी रहते जीत लिया। अब दूसरे टी-20 में भारत पलटवार को बेकरार होगा।
कब खेला जाएगा मैच?
पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार यानी 14 मार्च को खेला जाएगा। इंग्लैंड दुनिया की नंबर एक टी-20 है बीते कुछ साल से इस फॉर्मेट में उसका प्रदर्शन कातिलाना रहा है, इसका मुजायरा उसने पहले मैच में कर दिया है। सीरीज से पहले दोनों टीम का पलड़ा बराबर था, लेकिन अब 15 मैच में से आठ मैच इंग्लैंड ने जीत लिए तो सात मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी है।
कहां खेला जाएगा?
मैच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। सिर्फ दूसरा मुकाबला ही नहीं बल्कि पूरी टी-20 सीरीज यहीं खेली जा रही है। एक हार से हालांकि भारतीय टीम की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि हार के बाद शानदार वापसी के शऊर में विराट कोहली की टीम माहिर है।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
दिन-रात्रि मैच होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस साढ़े छह मैच तो शाम सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। स्टेडियम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फैंस को भी अनुमति मिली है। टिकट की कीमतें 500 से लेकर 10 हजार के बीच हैं, जिन्हें बुक माय शो एप्प से भी खरीदा जा सकता है।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।