फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
18/2 (2.1 ov)
Target: 250
Shai Hope 10(6)*
Rovman Powell 4 (4)
WI need 232 runs in 17.5 remaining overs

हार से खफा वीरू: अगर रोहित शर्मा की टीम में वापसी नहीं हुई तो सहवाग का टीवी बंद रहेगा

Sat, 13 Mar 2021 03:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Mar 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
India vs England Virender Sehwag upset with resting Rohit Sharma, says my tv will be turned off if he does not play

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से रौंदने वाली टीम इंडिया को उसका अति आत्मविश्वास ले डूबा। पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में उसे आठ विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। मैच में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने वाले कप्तान कोहली की आलोचना हो रही है। वीरेंद्र सहवाग को भी भारतीय कप्तान की यह रणनीति समझ नहीं आई।

Trending Videos
India vs England Virender Sehwag upset with resting Rohit Sharma, says my tv will be turned off if he does not play
शिखर धवन और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

पहले मैच की पूर्व संध्या पर विराट ने मीडिया से बातचीत की थी। इसी दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि रोहित शर्मा शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए शिखर धवन के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी। यह दाव पूरी तरह उलटा पड़ गया।

India vs England Virender Sehwag upset with resting Rohit Sharma, says my tv will be turned off if he does not play
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : पीटीआई

एक रन बनाकर खेल रहे राहुल के रूप में टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। जब जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज धवन भी फ्लॉप ही रहे। चार रन के निजी स्कोर पर पांचवें ओवर में टीम इंडिया अपने दोनों ओपनर और कप्तान के रूप में तीन विकेट गंवा चुकी थी। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि अगर रोहित अगला मैच नहीं खेेलेंगे तो उनका टीवी बंद ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England Virender Sehwag upset with resting Rohit Sharma, says my tv will be turned off if he does not play
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

क्रिकबज से बात करते हुए कहा सहवाग बोले, 'विराट ने कहा है कि रोहित शर्मा शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे, लेकिन अगर भारत हारता है तो क्या ये रणनीति बनी रहेगी। मैं अगर कप्तान होता तो अपना सर्वश्रेष्ठ दल उतारता। अगर रोहित शर्मा मौजूद हैं तो उन्हें टीम में रखना चाहिए। मैं खुद उनका फैन हूं। याद हो कि टॉस हारकर भारत स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 124 रन ही बना पाया। श्रेयस अय्यर (67) को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed