{"_id":"60615d3d8ebc3e5909627552","slug":"india-vs-england-virat-kohli-and-mark-wood-fight-each-other-over-strike-during-3rd-odi-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालबाजी: स्ट्राइक को लेकर भिड़े विराट कोहली और मार्क वुड, जानें फिर क्या हुआ ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चालबाजी: स्ट्राइक को लेकर भिड़े विराट कोहली और मार्क वुड, जानें फिर क्या हुआ ?
Mon, 29 Mar 2021 10:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Mar 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 28 मार्च को खेला गया। पुणे में खेले गए इस मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंतिम ओवर तक ये तय नहीं हो पा रहा था कि मैच कौन जीतेगा। इस मुकाबले के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी तनाव में दिखे। सैम करन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देख कप्तान विराट कोहली परेशान थे। सैम करन ने अगर लगाता सिंगल्स लिए होते तो शायद इंग्लैंड को मैच जीतने से कोई रोक नहीं पाता। इस मैच में कुछ ऐसे मौके भी आए जब विराट कोहली बहस ने बहस भी की।
विज्ञापन
ये इंग्लैंड की पारी की 47वां ओवर था। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान सैम करन और मार्क वुड की जोड़ी मैदान पर टिकी हुई। ये दोनों मैच को भारत की जीत से दूर ले जा रहे थे। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद मार्क वुड के पैड पर जाकर लगी। भुवनेश्वर कुमार ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया।
विज्ञापन
अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद मार्क वुड ने तुरंत डीआरएस लिया। डीआरएस की वजह से फील्ड अंपायर का निर्णय गलत साबित हुआ और मार्क वुड बच गए। आईसीसी का नियम है कि जिस गेंद पर अंपायर आउट देता है उस पर रन नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मार्क वुड ने एक रन भागकर लिया उसे नहीं माना गया। जिसके चलते सैम करन को वापस नॉन स्ट्राइक पर जाना पड़ा। इसे लेकर मार्क वुड ने कोई आपित्त नहीं की। लेकिन ऐसे में विराट कोहली उनके पास गए और बहस करने लगे। बाद में अंपायर ने दोनों को शांत कराया। विराट कोहली इस बात पर भड़क रहे थे कि स्ट्राइक मार्क वुड के पास रहेगी। जबकि मार्क वुड ने इस बारे में कुछ नहीं कहा और बाद में वुड ने ही स्ट्राइक ली।