फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: टक्कर की होगी टी-20 सीरीज, आंकड़ों का गणित, समझिए कौन किस पर कहां भारी?

Thu, 11 Mar 2021 09:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Mar 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
India vs England T20I records Head-to-Head, wins, losses, team totals, most runs, wickets and Full details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @BCCI

चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से पटकने के बाद अब भारत की निगाहें टी-20 सीरीज पर है। टेस्ट श्रृंखला में भले ही इंग्लैंड ने घुटने टेक दिए हो, लेकिन फटाफट क्रिकेट में मुकाबला टक्कर का होगा। गेंद के रंग बदलने से इंग्लैंड की किस्मत भी बदल सकती है। कप्तान इयोन मॉर्गन के टीम में जुड़ने से खिलाड़ियों में जोश भी आया होगा। पांच मैच की टी-20 सीरीज 12 मार्च से अहमदाबाद में होनी है।

India vs England T20I records Head-to-Head, wins, losses, team totals, most runs, wickets and Full details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड दुनिया की नंबर एक टी-20 है बीते कुछ साल से इस फॉर्मेट में उसका प्रदर्शन कातिलाना रहा है, लेकिन जब भारत से टक्कर की बात होती है तो अंग्रेजों का प्रदर्शन दयनीय हो जाता है। दोनों टीम के बीच अबतक खेले 14 मैच में से सात मैच इंग्लैंड ने जीते तो इतने ही मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी। इस साल भारत में अक्तूबर में होने वाले वर्ल्ड टी-20 को लेकर भी यह सीरीज अहम होगी। 

India vs England T20I records Head-to-Head, wins, losses, team totals, most runs, wickets and Full details
- फोटो : social Media

19 सितंबर 2007 को दोनों टीम के बीच पहला मैच टी-20 विश्व कप में हुआ था, जिसे युवराज सिंह ने छह गेंद में छक्का मारकर हमेशा के लिए अमर कर दिया। 2018 में भारत जब आयरलैंड-इंग्लैंड के दौरे में था, तब 8 जुलाई को आखिरी बार दोनों देशों की टीम की भिड़ंत हुई थी। हिंदुस्तानी सरजमीं पर भी दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर रही है। छह में से तीन-तीन मुकाबले दोनों टीम ने जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England T20I records Head-to-Head, wins, losses, team totals, most runs, wickets and Full details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप में 218 रन बनाए थे तो इंग्लैंड ने भी इसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 रन जोड़ दिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 346 रन बनाए हैं। 130 के गजब स्ट्राइक रेट के बावजूद भारतीय कप्तान के बल्ले से एक ही अर्धशतक आया। दूसरा नंबर इयोन मॉर्गन का है। इंग्लिश कप्तान के नाम सर्वाधिक 17 छक्के भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
India vs England T20I records Head-to-Head, wins, losses, team totals, most runs, wickets and Full details
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

केएल राहुल और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले भारतीय हैं, लेकिन कोई अंग्रेज भारत के खिलाफ यह कमाल नहीं कर पाया। गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल का नाम सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने छह मैच में नौ विकेट चटकाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 है। फिर तीन मैच में आठ विकेट लेने वाले हरभजन सिंह आते हैं। इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज सात विकेट लेने वाले जेड डर्नबैच हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed