फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi

IND vs ENG: विश्व कप के सेमीफाइनल में 35 साल बाद इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, 15 ग्राफिक्स में देखें सभी आंकड़े

Thu, 10 Nov 2022 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Nov 2022 08:51 AM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दो मैच भारत ने जीते, वहीं एक मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल हुई। इस बार दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने हैं। किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया ने दोनों मैच जीते हैं। 

विज्ञापन
India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।
विज्ञापन

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
2014 में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाना है। इस मैदान पर भारत ने अब तक दो टी20 खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। 2016 में भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया था। वहीं, बांग्लादेश को इसी विश्व कप में पांच रन से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड टी20 में 22 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 12 मुकाबले भारत ने जीते, जबकि इंग्लैंड की टीम को 10 मैचों में जीत हासिल हुई। भारत और इंग्लैंड की टीमें 1987 के बाद (35 साल बाद) पहली बार किसी वर्ल्ड (वनडे/टी20) के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार मुकाबला है। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें दो बार (1983 और 1987) आमने-सामने आ चुकी हैं। एक मैच भारत और एक मैच इंग्लैंड ने जीता।
विज्ञापन

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दो मैच भारत ने जीते, वहीं एक मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल हुई। इस बार दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने हैं। किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया ने दोनों मैच जीते हैं। 

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इस साल दोनों टीमों का टी20 में प्रदर्शन की बात करें भारत ने इस साल (2022) इस फॉर्मेट में 37 मैच खेले हैं। इसमें से 27 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की  है। वहीं, नौ मुकाबलों में भारतीय टीम हारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। इंग्लैंड की बात करें तो उसने इस साल 25 टी20 मुकाबले खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। 11 मैचों में इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इस साल भारत और इंग्लैंड की टीम तीन टी20 मैचों में आमने-सामने आई है। यह तीनों टी20 मैच भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेले गए थे। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। यानी भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत हासिल की।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
किसी भी वर्ल्ड कप (वनडे+टी20) में दोनों टीमें कुल मिलाकर 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। भारत और इंग्लैंड दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए। उसमें से भारत ने तीन और इंग्लैंड ने चार मैच जीते। 2011 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच मुकाबला टाई रहा था। 

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड दोनों ने इस विश्व कप में अब तक पांच-पांच मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने जहां चार मैचों में जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ग्रुप दो में आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम पांच में से तीन मैच जीत सकी। आयरलैंड के खिलाफ टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

भारत की ताकत
  • विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा केएल राहुल भी लय में आ चुके हैं। विराट कोहली पहले ही इसे अपना दूसरा घरेलू मैदान बता चुके हैं।
  • भारतीय तेज गेंदबाजों ने अब तक के पांच मैचों में संतुलित गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर और अर्शदीप शुरुआती झटके देने में माहिर।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत की कमजोरी
  • कप्तान रोहित शर्मा अपने जोड़ीदार केएल राहुल के साथ टीम को ठोस शुरुआत नहीं दे पा रहे।
  • हार्दिक पंड्या भी अपने स्तर के हिसाब से अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे।
  • स्पिन गेंदबाजों को उनके नाम के अनुरूप सफलता नहीं मिली। कार्तिक और पंत दोनों में एक भी विकेटकीपर प्रभावित नहीं कर पाया है।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड की ताकत
  • कप्तान जोस बटलर अच्छे फॉर्म में हैं। आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे और भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे से जानते हैं।
  • ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी योगदान दे रहे हैं। ओपनर एलेक्स हेल्स भी लय में हैं।
  • सैम करन घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। वह भारत के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने पिछले नौ मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड (मौजूदा टीम से) - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड की कमजोरी
  • इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान और गेंदबाज मार्क वुड का चोट की वजह से खेलना संदिग्ध है।
  • टी20 में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने 12, तो इंग्लैंड ने 10 टी-20 मैच जीते हैं।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड (मौजूदा टीम से) - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 123 की औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा सूर्यकुमार यादव होंगे, जो इस विश्व कप में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार इस विश्व कप में पांच मैचों में 193.97 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार और सैम करन की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए सैम करन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट निकाले हैं। मार्क वुड के चार मैचों में नौ विकेट हैं। हालांकि, उनका खेलना संदिग्ध है। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में 10 विकेट झटके हैं।

India vs England T20 WC 2022 2nd SemiFinal Playing 11 Preview Head To Head Stats Records News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
  • भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
  • इंग्लैंड: एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, फिल सॉल्ट, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड/डेविड विली/क्रिस जॉर्डन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed