फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england second t20i cardiff match preview

इंग्लैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में रौंदकर लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'

Fri, 06 Jul 2018 03:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
india vs england second t20i cardiff match preview
team india

विराट सेना शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है। इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था। उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।  
विज्ञापन


कुलदीप बने इंग्लैंड के लिए चुनौती : इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता चाइनामैन कुलदीप की गेंदबाजी होगी। पहले मैच में हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने खिलाड़ियों से क्र्रीज पर संयम बरतने और गेंद को सावधानी से देखने की अपील की थी। बायीं बाजू में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज टिम कुरेन इंग्लैंड टीम से बाहर हैं। उनकी जगह उनके भाई सैम को जगह दी गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड खेमा अभ्यास के लिए स्पिन गेंदबाजी मशीन 'मर्लिन' का इस्तेमाल करेगा, क्योंकि उसके पास अभ्यास की खातिर कलाई के स्पिन गेंदबाज नहीं हैं। इससे पहले 2005 एशेज से पहले इंग्लैंड ने इस मशीन का इस्तेमाल किया था जब ऑस्ट्रेलिया के पास शेन वार्न जैसा स्पिनर था। इंग्लैंड के शीर्षक्रम ने तेज आक्रमण को बखूबी झेला था जो भारत के लिए चिंता का सबब है। 
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार दोनों ओल्ड टैफर्ड में नाकाम रहे थे। एक मैच के बाद भारतीय टीम प्रबंधन बदलाव करने के मूड में नहीं होगा । युजवेंद्र चहल को महंगे साबित होने के बावजूद टीम में बरकरार रखा जा सकता है। 

भारत की निगाह दूसरे स्थान पर : टीम इंडिया अगर सीरीज 2- 0 से जीतती है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जाएगा, जबकि 3-0 से जीतने पर वह पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर आ जाएगी। दूसरी ओर भारत को ऐसा करने से रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे में चल रही मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज के अगले दो मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड अगर हारता है तो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद सातवें स्थान पर आ लुढ़क जाएगा। इंग्लैंड ने पिछले दस टी-20 मैचों में से पांच ही जीते हैं ।

बारिश डाल सकती है खलल : मैच में बारिश खलल डाल सकती है। बृहस्पतिवार को आसमान बादलों से घिरा रहा और हल्की बारिश होती रही। 

टीमें : 

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चहार, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।


इंग्लैंड :  इयोन मोर्गन (कप्तान),  मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद,  जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, डेविड मालान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed