फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england second t20 match today

Ind vs End : हार के बाद पलटवार को बेताब विराट की टीम, दूसरा टी20 आज

Sun, 14 Mar 2021 07:26 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 07:26 AM IST
सार

  • इंग्लैंड से दूसरा टी20 आज, पंत और पंड्या से आतिशी पारी की उम्मीद 
  • मैच : शाम 7.00 बजे से

विज्ञापन
india vs england second t20 match today
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

पहले मैच में अपने सितारा बल्लेबाजों और मैच जिताऊ खिलाड़ियों की नाकामी से स्तब्ध भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन


तीन महीने में सीमित ओवरों का भारत का यह पहला मैच था लेकिन लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल जैसे ‘मैच विजेता’ लय में नहीं दिखे। इंग्लैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में भारत को उन्नीस साबित कर दिया।  
विज्ञापन


एक हार से हालांकि भारतीय टीम की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि हार के बाद शानदार वापसी के लिए विराट कोहली की टीम माहिर है। कोहली ने हालांकि मैच से पहले ‘एक्स फैक्टर’ की बात की थी लिहाजा ऋ षभ पंत और हार्दिक पंड्या से उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों गैर जिम्मेदाराना तरीके से अपने विकेट गंवा बैठे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद कहा था, ‘इस विकेट पर मनमाफिक शॉट नहीं खेल सके। श्रेयस की पारी इस बात का उदाहरण थी कि क्रीज की गहराई का इस्तेमाल कैसे करना है और उछाल से कैसे निपटना है। बाकी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके। यह खराब बल्लेबाजी थी और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।’ अय्यर के अच्छे प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है और मध्यक्रम में एक ही जगह खाली है। वैसे कोहली अंतिम एकादश में बदलाव के लिए मशहूर हैं।

कोहली से बड़ी पारी की आस 
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन 12 गेंद में चार रन ही बना सके । रोहित शर्मा को लगातार छह टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया जो ऑस्ट्रेलिया में 14 दिन कड़े एकांतवास में भी रहे थे । शीर्षक्रम पर हालांकि रोहित का खेलना बेहद जरूरी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके विराट के खाते में इस प्रारूप में एक शतक नहीं है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन है जो दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में उन्होंने सिडनी में 85 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों के पास पहले मैच में कुछ था ही नहीं क्योंकि रन बहुत कम बने थे। युजवेंद्र चहल की जगह कल राहुल तेवतिया को उतारा जा सकता है जो आक्रामक बल्लेबाजी में भी माहिर हैं।

इंग्लैंड की पेस बैटरी प्रभावी 
श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज जोफरा आर्चर और मार्क वुड की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका।  मैन ऑफ द मैच आर्चर ने तीन विकेट लिए थे।

पंड्या और पंत विकेट की रफ्तार को भांप नहीं सके और गेंद को मिल रही अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पाए। बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम पर जेसन रॉय और जोस बटलर ने पहले ही मैच में लय दिखा दी है। इयोन मोर्गन के पास ऐसे 12 खिलाड़ी हैं जो आईपीएल खेलते हैं। उनकी टीम अक्तूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है और उन्होंने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया। 

20 : रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे भारत ने पहले टी20 मैच में 
12 : टी20 के बाद घर में मिली पहली हार से उबरना चाहेगी टीम इंडिया 

टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋ षभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।


इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफरा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed