फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england oneday series

'भारत-इंग्लैंड के लिए मुश्किल होगी यह वनडे सीरीज'

Sun, 24 Aug 2014 11:27 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sun, 24 Aug 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
india vs england oneday series

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एंगस फ्रेंजर ने कहा कि भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी मुश्किल होगी।

विज्ञापन


फ्रेंजर ने कहा कि दोनों टीमों की नजर सीरीज जीतने के अलावा 2015 वर्ल्ड कप के लिए टीम का गठन करने पर भी होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच सोमवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता ने कहा, ‘इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जबकि भारत अभी हाल में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त खा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमें इस स्थिति से उबरना चाहेगी। साथ ही दोनों टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी तैयारी शुरू करना चाहेगी।

'भारतीय टीम में हैं शानदार खिलाड़ी'

india vs england oneday series

दोनों टीमें ऐसे खिलाड़ियों की पहचान भी करना चाहेगी जो इन परिस्थितियों में खेल सके। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सीरीज जीतना और वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने के बीच संतुलन कायम करना काफी मुश्किल होगा।’

इंग्लैंड ने श्रीलंका से वनडे सीरीज हारने के बाद भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव किए हैं। मेजबानों ने रवि बोपारा, माइकल कारबैरी और टिम ब्रेसनन को टीम से बाहर किया है।

वहीं आने वाली वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम में बहुत सारे शानदार खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी वनडे क्रिकेट खेली है और उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है। जब आपके पास इतने सारे अच्छे खिलाड़ी हों तो आप चाहते हैं कि प्रत्येक मैच में इनमें से एक अच्छा प्रदर्शन करे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed