फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england : Michael Vaughan takes a dig at the pitch ahead of fourth Test

INDvENG: चौथे टेस्ट से पहले माइकल वॉन ने फिर उड़ाया पिच का मजाक, साझा की अजीबोगरीब तस्वीर

Tue, 02 Mar 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
india vs england : Michael Vaughan takes a dig at the pitch ahead of fourth Test
माइकल वॉन - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले एक बार फिर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मजाक बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब तस्वीर साझा कर पिच की आलोचना की है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'चौथे टेस्ट के लिए अच्छी तैयारी चल रही है।' इस तस्वीर में दिख रहा है कि मिट्टी की खुदाई वाली पिच पर वॉन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अहमदाबाद की पिच का अगर किसी ने सबसे बड़ा मजाक और खराब बताया है तो वो हैं वॉन। जी हां, वॉन ने इससे पहले भी खेत जोतते बैलों की तस्वीर शेयर करते हुए अहमदाबाद मैदान का मजाक बनाया था। वह नरेंद्र मोदी स्टेडियमकी पिच को लेकर लगातार हमलावर हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पिच को लेकर आपत्ति जताई थी और पिच को बेहद ही खराब बताया था।  वॉन ने टेस्ट क्रिकेट के अनुकूल पिचें तैयार नहीं करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना भी की थी। इससे पहले इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने चेन्नई की पिच को भी खराब बताया था और उसकी तुलना 'बीच' से की थी। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Michael vaughan (@michaelvaughan)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed