फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England KL Rahul said Learnt from my last England tour challenging to face James Anderson and Stuart Broad

IND vs ENG: पिछले दौरे से सीख केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी, इन इंग्लिश गेंदबाजों को बताया बेहद खतरनाक

Sat, 07 Aug 2021 02:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 07 Aug 2021 02:15 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 84 रनोें की पारी खेलने वाले केएल राहुल ने बयान दिया है। उनका कहना है कि इंग्लैंड कि परिस्थितियों में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करना मुश्किल है। 

विज्ञापन
India vs England KL Rahul said Learnt from my last England tour challenging to face James Anderson and Stuart Broad
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की। भारत की पहली पारी में उन्होंने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनकी इस पारी के चलते भारत इंग्लैंड पर 95 रनों की बढ़त लेने में सफल रहा। अपनी इस बेशकीमती इनिंग्स के बाद केएल राहुल ने इंग्लैंड का पिछला दौरा याद किया। उन्होंने कहा कि 2018 में इंग्लैंड के असफल दौरे ने उन्हें इस बात का एहसास कराया कि कठिन परिस्थितियों में शॉट रोकना महत्वपूर्ण है। जिसके चलते उन्हें इस दौरे पर मदद मिल रही है। 

विज्ञापन

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद केएल राहुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मेरे मन में बहुत सारे विचार आते थे, मैं टेस्ट क्रिकेट में हर गेंद पर दो या तीन तरह के अलग-अलग शॉट्स खेल सकता हूं, इसलिए मुझे एहसास हुआ कि इस पर मुझे नियंत्रण करना सीखना होगा। बीता 2018 का दौरा उनके लिए काफी निराशाजनक रहा था। इस दौरे पर राहुल 10 पारियों में से सिर्फ एक में शतक लगाते हुए 149 रन बनाए थे। उस टेस्ट सीरीज में राहुल का स्कोर 4, 13, 8, 10, 23, 36, 19, 0, 37 और 149 रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केएल राहुल के मुताबिक, जब विकेट चुनौतीपूर्ण होता है तो खेलना मुश्किल हो जाता है, अच्छे गेंदबाजों के विरुद्ध खेलना उस समय जब उनकी गेंदें स्विंग कर रही हो आपको कुछ शॉट्स को रोकना पड़ता है, इसलिए ये चीजें हैं जिन पर मैंने काम करने की कोशिश की या मैंने उस समय सीखी थीं जब मैं टेस्ट क्रिकेट में असफल हो रहा था। उन्होंने आगे कहा, टीम से बाहर रहकर दूसरे बल्लेबाजों से यह सीखा कि वह रन कैसे बना रहे हैं। 

विज्ञापन

केएल राहुल ने आगे कहा,  मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने का बहुत अधिक मौका नहीं मिला, लेकिन बाहर बैठना, खेल देखना और बल्लेबाजों को रन बनाते देखना मेरे लिए काफी अच्छा था, मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, इसलिए मानसिक रूप से क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में यह महत्वपूर्ण है कि शॉट का सही चयन किया जाए, मैं बहुत खुश हूं कि मैंने आज अनुशासन दिखाया जिसके चलते टीम को अच्छी शुरुआत मिली और हम अच्छी स्थिति में हैं। 

बातचीत के दौरान केएल राहुल ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की तारीफ की। उन्होंने कहा, इंग्लैंड में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है, उनके पास दुनिया का सबसे अच्छा तेज बॉलिंग आक्रमण है, जो क्रिकेट देखते हैं वे जानते हैं कि एंडरसन और ब्रॉड कितने कुशल गेंदबाज हैं, उनके खिलाफ खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed