फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England indian batsman Jasprit Bumrah hits pull shot for six off Sam Curran sachin tendulkar praised Watch video

IND vs ENG: बुमराह का जोरदार सिक्सर देख हैरान रह गए तेंदुलकर, यूं की तेज गेंदबाज की तारीफ, देखें वीडियो

Sat, 07 Aug 2021 03:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 07 Aug 2021 03:12 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया। बैटिंग के दौरान उन्होंने सैम करन की गेंद पर एक छक्का भी लगाया। उनके इस प्रदर्शन के देख सचिन तेंदुलकर काफी खुश हुए। 

विज्ञापन
India vs England indian batsman Jasprit Bumrah hits pull shot for six off Sam Curran sachin tendulkar praised Watch video
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसप्रीत बुमराह ऩॉटिंघम में अपने सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैचों में एक मुकाबला खेल रहे हैं। इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अब तक शानदा प्रदर्शन किया है। पहले उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर मेजबान टीम के 4 विकेट आउट किए। उनकी खतरनाक गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम महज 183 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में करतब दिखाते हुए 34 गेंदों पर 28 रन जड़ दिए। इस तरह भारत अपनी पहली पारी में 278 रन बनाने में सफल रहा। इंडिया को इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 95 रनों की बढ़त मिली। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी बल्लेबाजी के मुरीद सचिन तेंदुलकर भी हुए। उन्होंने टेस्ट मैच में भारत की मजबूत पकड़ पर खुशी जाहिर की और बुमराह की पारी को खास बताया। 
विज्ञापन


बुमराह ने 28 रनों की पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन तेंदुलकर जिस शॉट की बात कर रहे हैं यह कोई नहीं जानता। लेकिन यह सैम करन की गेंद पर बुमराह द्वारा लगाया छक्का हो सकता है। भारतीय पारी के 82वें ओवर में बुमराह ने इंग्लैंड के बाएं हाथ के गेंदबाज सैम करन की गेंद पर दो चौके और छक्का लगाया था। 

इस ओवर में पहली गेंद बुमराह के पैड पर थी जिस पर उन्होंने मिड विकेट की तरफ चौका लगाया। दूसरी बैक ऑफ लेंथ जिसे बुमराह ने पुल करते हुए डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने फिर स्लिप के क्षेत्र में चौका लगाया। 

यह बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार करिश्मा नहीं किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल अभ्यास मैच में उन्होंने सि़डनी क्रिकेट ग्राउंड पर अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed