INDvENG: पुणे में बिना दर्शकों के खेली जाएगी वन-डे सीरीज, महाराष्ट्र सरकार ने दी हरी झंडी
इस सशर्त अनुमति के बाद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन अब सीरीज की तैयारी में जुट गया है। 23 मार्च से 28 मार्च के बीच तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे।
विस्तार
भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली वन-डे श्रृंखला के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सशर्त अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इजाजत के बाद मार्च के अंत में पुणे में तीन मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम खाली ही रहेंगे। यह सीरीज बिना के खेली जाएगी। दरअसल, अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट मैच के बाद यहीं पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है, इसके बाद दोनों टीम पुणे रवाना होगी, जहां तीन मैच की वन-डे श्रृंखला का कार्यक्रम तय था, लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के कारण शहर में आयोजन का खतरा मंडरा रहा था।
Just in: Government of Maharashtra has granted permission for India's ODI series against England in Pune in March with all the Covid-19 preventive measures in place #INDvENG @sportstarweb @TheHinduSports pic.twitter.com/UytTJuLxh0
— Amol Karhadkar (@karhacter) February 27, 2021विज्ञापन
प्रदेश में रोजाना कोरोना महामारी के आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। अमरावती में लॉकडाउन को बढ़ाकर 8 मार्च तक कर दिया गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से अमरावती संभाग के चार अन्य जिले अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
फिलहाल चार मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। सीरीज का अंतिम मैच भी अहमदाबाद में ही होना है। अगर भारत उसे जीतता या ड्रॉ खेलता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में सीट पक्की होगी। टीम इंडिया के हारने पर ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर जाएगा। 4 मार्च से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 12 से 20 मार्च के बीच पांच मैच की टी-20 श्रृंखला भी संपन्न हो जाएगी।