{"_id":"603d167570484332fb01d16f","slug":"india-vs-england-get-ravi-ashwin-back-in-india-odi-squad-says-brad-hogg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वन-डे टीम में होने जा रही अश्विन की वापसी, 2017 में खेला था आखिरी एकदिवसीय मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या वन-डे टीम में होने जा रही अश्विन की वापसी, 2017 में खेला था आखिरी एकदिवसीय मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
34 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपना आखिरी वन-डे जून 2017 में खेला था। बीते लगभग चार साल से वह एकदिवसीय टीम से बाहर हैं और सिर्फ टेस्ट टीम के लिए ही चुने जाते हैं। अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
2 of 4
ब्रैड हॉग
- फोटो : ट्विटर
अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी बल्ले और गेंद से दमदार खेल दिखाने वाले अश्विन को सफेद गेंद वाले प्रारूप में खिलाने की भी मांग उठ रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा कि अश्विन विकेट हासिल करने में माहिर है और उससे निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलती है।
3 of 4
रवि शास्त्री-अश्विन
- फोटो : social Media
चाइनामैन हॉग से पूछा गया कि क्या अश्विन वन-डे में वापसी कर सकते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'इस ऑफ स्पिनर को 50 ओवरों के प्रारूप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना बहुत अच्छा फैसला होगा। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और साथ ही काफी किफायती भी हैं। निचले क्रम में मजबूती देते हैं, जिससे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खुल कर खेल सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
34 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 400 टेस्ट विकेट पूरे किए थे, उन्होंने 77 टेस्ट मैचों के अलावा 111 वन-डे और 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। तीसरे टेस्ट मैच में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 शिकार भी पूरे किए।
@ibrahim_3337 I think it is a great option, gives the batting line up extra depth allowing the top order to be more aggressive at the top and he is an wicket taking option with the ball, as well as economical. Get him back in. #INDvENG#Crickethttps://t.co/FmChPGK8H2
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।