{"_id":"601aaa24436d00773a709e8d","slug":"india-vs-england-fit-again-ollie-pope-added-to-england-squad-for-india-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई टेस्ट से पहले फिट हुआ इंग्लैंड का स्टार बल्लेबाज, भारत के लिए बन सकता है चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई टेस्ट से पहले फिट हुआ इंग्लैंड का स्टार बल्लेबाज, भारत के लिए बन सकता है चुनौती
Wed, 03 Feb 2021 07:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप को पृथकवास की अवधि पूरी होने के बाद इंग्लिश टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बोर्ड ने एक बयान में कहा, 'सर्रे के बल्लेबाज ओली पोप को भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।' इसमें कहा गया, पोप अगस्त 2020 में लगी बाएं कंधे की चोट से से पूरी तरह उबर चुके हैं। इंग्लैंड की मेडिकल टीम संतुष्ट है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं।'
विज्ञापन
23 साल के पोप को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में आखिरी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उनके कंधे की हड्डी खिसकने के बाद ऑपरेशन कराया गया था।रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे पोप श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ गए थे। हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इससे उन्हें इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ रिहैब और उपमहाद्वीप के हालात के अनुकूल खुद को ढालने में मदद मिली।
विज्ञापन
क्राउले की कलाई में चोट
वहीं दूसरी ओर क्राउले को ड्रेसिंग रूम में फिसलने के कारण कलाई में चोट लग गई। उनके स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ईसीबी ने बयान में बताया कि वह चोट के कारण अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके।