फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'विराट सेना' ने इंग्लैंड को चटाई धूल, निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज की अपने नाम

Sat, 20 Mar 2021 11:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Mar 2021 11:12 PM IST
खास बातें

लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय टीम ने आखिरी एवं निर्णायक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 रनों से बाजी मार ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पांचवें टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों के बाद टीम के प्रमुख गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
LIVE Cricket Score, India vs England 5th t20i Match Scorecard News Updates: India defeated england to clinch series
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

10:52 PM, 20-Mar-2021

भारत की शानदार जीत

भारतीय टीम ने आखिरी एवं निर्णायक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 रनों से बाजी मार ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पांचवें टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों के बाद टीम के प्रमुख गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने एक बार फिर से पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज में जबरदस्त वापसी की और आखिरी के दो मुकाबले जीतकर अपना परचम लहराया।
 
बात करें मैच की तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। विराट और रोहित शर्मा ने मिलकर नौंवें ओवर में ही 94 रन जोड़ दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और विराट में भी 49 रनों की साझेदारी हुई और अंत में हार्दिक पांड्या और कप्तान कोहली ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। भारत ने रोहित शर्मा (64), विराट कोहली (80*), सूर्यकुमार यादव (32*) और हार्दिक पांड्या (39*) के दम पर 20 ओवर में दो विकेट खोकर 224 रन बनाए। 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में उसे जेसन रॉय के रूप में बड़ा झटका लगा। हालांकि इसके बाद जोस बटलर (52) और डेविड मलान (68) ने मिलकर जबरदस्त साझेदारी की और इंग्लैंड को जीत के करीब ले गए। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड की टीम को लगातार झटके देते हुए 188 रन पर ही रोक दिया। 

भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि भुवनेश्वर कुमार ने महज 15 रन देते हुए दो अहम विकेट हासिल किए। इनके अलावा हार्दिक पांड्या और टी नटराजन ने भी एक-एक विकेट लिए। 
10:41 PM, 20-Mar-2021

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी

टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने रनों के मामले में कंजूसी करते हुए दो विकेट भी चटकाए। भुवनेश्वर ने अहम मुकाबले में चार ओवर में महज 15 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 163/5, बेन स्टोक्स (12*), क्रिस जॉर्डन (4*)
 
विज्ञापन
10:30 PM, 20-Mar-2021

मॉर्गन लौटे पवेलियन

हार्दिक पांड्या का शानदार ओवर। पांड्या ने कोटे के आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन दिए और इयोन मॉर्गन का बड़ा विकेट हासिल किया। उन्होंने ओवर की तीसरी ही गेंद पर मॉर्गन को एक रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 144/5, बेन स्टोक्स (1*), क्रिस जॉर्डन (0*)
10:27 PM, 20-Mar-2021

ठाकुर ने मलान को निपटाया

शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिए। ठाकुर ने अपने कोटे के तीसरे ओवर में बेयरस्टो को आउट करने के बाद आखिरी गेंद पर मलान को भी निपटा दिया। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 142/4
10:22 PM, 20-Mar-2021

बेयरस्टो आउट

शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से टीम को बड़ी सफलता दिलाई। ठाकुर ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेयरस्टो को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया। बेयरस्टो सात गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए।
10:15 PM, 20-Mar-2021

भुवनेश्वर ने किया बटलर का शिकार 

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की बड़ी साझेदारी को तोड़ दिया। भुवी ने अपने कोटे के तीसरे ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया और फिर पांचवीं गेंद पर बटलर को आउट किया। आउट होने से पहले बटलर ने 34 गेंदों में 52 रन बनाए। भुवी ने इस ओवर में तीन रन देकर एक विकेट लिया। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 130/2, डेविड मलान (65*), जॉनी बेयरस्टो (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 PM, 20-Mar-2021

जोस बटलर का अर्धशतक

राहुल चाहर का तीसरा ओवर किफायती साबित हुआ लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने 30 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 127/1, जोस बटलर (51*), डेविड मलान (64*) 
09:58 PM, 20-Mar-2021

मलान का अर्धशतक

सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे टी नटराजन का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। मलान ने उनके ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। इसी के साथ मलान ने 33 गेंदों में सीरीज का अपना पहला अर्धशतक लगाया।  
09:55 PM, 20-Mar-2021

इंग्लैंड के 100 रन पूरे 

राहुल चाहर एक बार फिर से महंगे साबित हुए। दूसरे ओवर में उन्होंने 13 रन लुटाए। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 104/1, डेविड मलान (48*), जोस बटलर (47*)
09:37 PM, 20-Mar-2021

राहुल चाहर का महंगा ओवर 

अपने कोटे का पहला ओवर लेकर आये राहुल चाहर महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में बटलर ने दो छक्के लगाए। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 82/1, डेविड मलान (40*), जोस बटलर (35*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed