{"_id":"6a4fe0a8320bd8a2800343eb","slug":"india-vs-england-4th-t20-stats-most-t20i-appearances-for-india-axar-patel-achieves-massive-feat-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चौथे टी20 में खेलते ही अक्षर पटेल ने हासिल किया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चौथे टी20 में खेलते ही अक्षर पटेल ने हासिल किया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बने
Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
सार
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में खेलने के साथ ही 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। वे बिना कप्तानी किए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा 159 मैचों के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के दौरान अपने करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी भारत के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाला महज पांचवां क्रिकेटर बन गया है। इस खास क्लब में वे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों के साथ शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
बिना कप्तानी के खेले 100 मैच
दिलचस्प बात यह है कि अक्षर पहले भारतीय हैं जिन्होंने बिना कप्तानी के टी20 में भारत के लिए 100 मैच खेल लिए हैं। हालांकि, वे कई द्विपक्षीय सीरीज और इसी साल घरेलू मैदान पर खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दौरान टीम के उपकप्तान रह चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी भी टीम की कमान संभालने का मौका नहीं मिला। अक्षर ने अपने 100 मैच पूरे किए, वहीं भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम देश के लिए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित 159 मैचों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

धोनी को पीछे छोड़ा
इस उपलब्धि को हासिल करते ही अक्षर पटेल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत की ओर से 99 मुकाबले खेले थे। अब तक भारत के लिए सिर्फ पांच खिलाड़ियों ने ही 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और अब इसमें अक्षर का नाम शामिल हो गया है। आइए जानते हैं भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची...

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच |
| रोहित शर्मा | 159 |
| हार्दिक पांड्या | 138 |
| विराट कोहली | 125 |
| सूर्यकुमार यादव | 113 |
| अक्षर पटेल | 100* |
भारत की पारी
कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 159 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। भारत के लिए सिर्फ श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी की जिन्होंने 49 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रेयस और शिवम दुबे के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई जो एकमात्र बड़ी साझेदारी रही।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। भारत के लिए श्रेयस के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 16, वैभव ने 15, तिलक वर्मा 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।