फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 3rd test: ind vs eng match preview leeds headingley

ENG vs IND: पहली बार लीड्स में खेलेगी 'विराट सेना', सीरीज में बढ़त को करना चाहेगी मजबूत, तीसरा टेस्ट आज से

Wed, 25 Aug 2021 07:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Aug 2021 07:05 AM IST
सार

विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह जीत पर होगी। मौजूदा टीम के किसी भी खिलाड़ी को इस मैदान पर खेलने का अनुभव नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी जल्दी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाते हैं।

विज्ञापन
india vs england 3rd test: ind vs eng match preview leeds headingley
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तीसरा मुकाबला बुधवार से लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह जीत पर होगी। भारतीय टीम यहां 19 साल पहले यानी साल 2002 में खेली थी, जब उसने पारी और 46 रन से जीत दर्ज की थी। मौजूदा टीम के किसी भी खिलाड़ी को इस मैदान पर खेलने का अनुभव नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी जल्दी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाते हैं।

विज्ञापन

वहीं, भारतीय कप्तान कोहली से लीड्स में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। पिछले दो साल से विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला है। विराट ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में लगाया था। मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वह 40 रन से अधिक का भी स्कोर नहीं कर पाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। हालांकि, रहाणे ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 60 रनों का अहम योगदान दिया था। पुजारा और रहाणे के बीच चौके विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में है। लॉर्ड्स में रोहित और केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली थी। राहुल ने 129 रन की शतकीय पारी खेली थी तो वहीं रोहित पहली पारी में 83 रन बनाए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में 89 रन की अटूट साझेदारी की थी, जो टीम के लिए अहम साबित हुई और इसी पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 151 रनों से हराया था।

विज्ञापन

हेडिंग्ले में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहने की संभावना है और भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन के लिए प्लेइंग इलेवन जगह बनाना शायद मुश्किल हो। शार्दुल ठाकुर फिट हो गए हैं लेकिन लगता नहीं कि कोहली अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण में किसी तरह का बदलाव करेंगे। उधर, इंग्लैंड की टीम में जो रूट को छोड़ अन्य बल्लेबाजों की लय चिंता का सबब है। दूसरे टेस्ट में रूट ने 180 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं, अन्य बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed