भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन (रविवार) का खेल समाप्त हो जाने के बाद भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह से माफी मांगी। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?
IND vs ENG: 'भज्जू पा' कहकर अश्विन ने क्यों मांगी हरभजन सिंह से माफी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच खत्म होने के बाद अश्विन ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब मैंने 2001 श्रृंखला में भज्जू पा (हरभजन) को खेलते देखा था तब मैंने यह सोचा थी नहीं था कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा। मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था।'
उन्होंने कहा, 'उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था। वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकार्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से विशेष होना चाहिए। मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब जब मुझे इसके बारे में पता है, तो मुझे खुशी हो रही है। माफ करें, भज्जू पा।'
दरअसल, अश्विन भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और इस मामले में उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 265 विकेट दर्ज हैं। घरेलू मैदान पर अश्विन ने 266 विकेट लिए हैं।
अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है।