टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दूसरे खिलाड़ियों से लगातार तुलना करने को लेकर भड़क उठे। इस ऑफ स्पिनर ने पंत के बारे में कहा कि दूसरों से उनकी तुलना के बजाय उन्हें अपनी ताकत के मुताबिक खेलने का मौका दें।
2 of 6
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अश्विन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उनकी (पंत) तुलना लगातार दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से की जाती रही है, अब उनकी विकेटकीपिंग की तुलना ऋद्धिमान साहा से की जा रही है। कई बार इस तरह की तुलनाओं को बंद करने की जरूरत होती है तभी खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है।'
3 of 6
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
उन्होंने कहा, 'कई बार वर्षों तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी से आपकी तुलना की जाती है, यह आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। मैं इस मामले में ऋषभ के बारे में सोचता हूं।' अश्विन ने आगे कहा, 'ऋषभ के पास क्षमता है और इसलिए वह यहां है और मुझे इसमें कोई शक नहीं कि वह अपने प्रदर्शन में और सुधार करेंगे।'
इस टेस्ट की पहली पारी में 29वीं बार पांच विकेट लेने वाले अश्विन ने कहा कि ऋषभ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है और वह विकेटकीपिंग पर भी काफी मेहनत कर रहे है। रविचंद्रन अश्विन के पंजे (43 रन देकर पांच विकेट) विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटा।
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
अपनी पहली पारी में 329 रन बनाने वाले भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 249 रन की हो गई है क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को 134 रन पर आउट करके पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल की थी।