फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिच की किचकिच: पहले टी-20 में कैसा होगा ट्रैक, बनेंगे रन या फिर स्पिनर्स को मिलेगी मदद?

Fri, 12 Mar 2021 01:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Mar 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
India vs Eng;and What role pitch play in t2o series at Narendra Modi Stadium
मोटेरा स्टेडियम की पिच (बाईं) - फोटो : ट्विटर @englandcricket

इंग्लैंड के खिलाफ आज से पांच मैच की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सारे मैच नरेंद्र मोदी स्टे़डियम में ही होंगे, जहां टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबले खेले गए थे। अहमदाबाद के इसी पुनर्निमित स्टेडियम की रैंकर टर्नर पिच पर तीसरा टेस्ट दो दिन तो चौथा टेस्ट तीन दिन में खत्म हो गया था।

India vs Eng;and What role pitch play in t2o series at Narendra Modi Stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

टी-20 को फटाफट क्रिकेट भी कहा जाता है। यानी फैंस छक्के-चौके की बरसात और रनों की बाढ़ चाहते हैं। ऐसे में हर कोई यही जानना चाह रहा कि क्यूरेटर्स पिच पर कितना काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन की माने तो टी-20 सीरीज में भी स्पिनर्स को मदद मिलेगी, लेकिन उस तरह नहीं जैसे टेस्ट श्रृंखला में मिली थी।

India vs Eng;and What role pitch play in t2o series at Narendra Modi Stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

मैच से पहले मॉर्गन ने कहा, 'हम टी-20 में शानदार फॉर्म में हैं। बीते दो साल में हमने जिस अंदाज में जीत दर्ज की है वो हमारा आत्मविश्वास बढ़ाएगा। हमारे पास एक मजबूत दल है। मुझे पता है कि यहां एक पाटा विकेट पर खेलना होगा। हमारी बल्लेबाजी तैयार है, लेकिन गेंदबाजों को भी ऐसी सतह पर खेलने का अनुभव लेना होगा। भारत में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिहाज से यह अनुभव काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Eng;and What role pitch play in t2o series at Narendra Modi Stadium
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

पिच पर अधिक बात करते हुए उन्होंने बताया, 'चौथे और पांचवें दिन की पिच टी-20 के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती। विशेषज्ञों की माने तो यह पिच बल्लेबाजी के लिए भी मुफीद होगी। डे-नाइट मुकाबला होने की वजह से ओस अहम भूमिका निभाएगा। टॉस जीतने वाला कप्तान निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी का ही फैसला करेगा। भारतीय स्क्वॉड में युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया के रूप में चार स्पिनर्स हैं। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और आदिल रशीद गेंद घूमाएंगे।

विज्ञापन
India vs Eng;and What role pitch play in t2o series at Narendra Modi Stadium
India vs england - फोटो : पीटीआई

दोनों टीम के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। 2017 से 2018 के बीच में टीम इंडिया ने पाच में से चार मुकाबले जीते हैं जबकि इंग्लैंड के पाले में सिर्फ एक ही मैच गया है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो 14 में से 7-7 जीत के साथ दोनों ही टीम बराबरी पर खड़ी नजर आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed