फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs Cricket Australia XI practice match preview at Sydney

भारत के पास खुद को ढालने का मौका, ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच आज से 

Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
india vs Cricket Australia XI practice match preview at Sydney
team india - फोटो : file photo

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिशों में जुटी टीम इंडिया बुधवार से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र अभ्यास मैच से टेस्ट की तैयारी को पुख्ता करना चाहेगी। 

विज्ञापन


चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगी। इस मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है, जिससे भारत के सभी खिलाड़ी इसमें अपने हाथ खोल सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में भी डार्सी शॉर्ट  को छोड़कर कोई जाना पहचाना नाम नहीं है।
विज्ञापन


भारत के लिए यह सफेद गेंद से लाल गेंद के अनुकूल खुद को ढालने का एकमात्र मौका है। इस सीरीज के बाद 2019 विश्व कप तक भारत को लगातार वनडे क्रिकेट खेलना है। इस साल यह विदेशी धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट सहित पूरी टीम ने बहाया पसीना
टी-20 सीरीज बराबरी पर रहने के बाद भारतीय टीम ने मंगलवार को यहां तीन घंटे तक अभ्यास किया। थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने के सामने सभी प्रमुख बल्लेबाजों ने अभ्यास किया। बल्लेबाजों ने ऑफ स्पिन के खिलाफ भी खास तैयारी की है। वॉशिंगटन सुंदर 29 नवंबर तक टीम को अभ्यास कराने के लिए यहां मौजूद थे।


विराट कोहली ने सबसे पहले थ्रो डाउन पर अभ्यास किया और फिर स्पिन नेट पर चले गए। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने लंबा अभ्यास किया और कुलदीप यादव की लेग स्पिन का सामना किया। ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी सबसे आखिर में नेट सत्र से निकले। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed