फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh nidahas trophy t20i records tumble in second match

INDvBAN T20i: धवन-रैना बने रिकॉर्ड्स बुक की शान, कीर्तिमानों की लगी झड़ी

Fri, 09 Mar 2018 01:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh nidahas trophy t20i records tumble in second match
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया ने गुरुवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी। टीम इंडिया की इस सीरीज में यह पहली जीत रही। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 8 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से शिखर धवन ने सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 55 रन बनाए। वहीं विजय शंकर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। शंकर ने बांग्लादेश के दो महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे, चलिए गौर करते हैं:

# टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को लगातार छठी बार मात दी। 2009 वर्ल्ड टी20 में दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को वर्ल्ड टी20 के मुकाबलों में तीन बार जबकि एशिया कप में दो बार हराया है।
विज्ञापन


# सुरेश रैना ने टी20 इंटरनेशनल में 50वां छक्का जमाया। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने। रैना से पहले युवराज सिंह (74) और रोहित शर्मा (69) छक्के जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


# रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अभी तक 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 जीते हैं।

# विजय शंकर को उनके दूसरे ही मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 32 रन दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

# शिखर धवन ने अपना छठा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसमें से तीन अर्धशतक उन्होंने पिछले पांच मैचों में लगाये हैं। बांग्लादेश के खिलाफ यह उनका दूसरा अर्धशतक था।


# रोहित शर्मा के फ्लॉप होने का सिलसिला जारी। पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके स्कोर इस प्रकार हैं - 17, 0, 11, 0 एवं 21। पिछले 10 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित शर्मा सिर्फ एक ही शतक लगा सके हैं।

# टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा (1696) नौवें स्थान पर पहुंचे। उन्होंने उमर अकमल (1690) को पीछे छोड़ा।

# जयदेव उनाडकट ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए और यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

# भारत की 2018 में खेले गए 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह तीसरी जीत है। दक्षिण अफ्रीका में भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed