{"_id":"5dc6bdda8ebc3e5b656c2a6b","slug":"india-vs-bangladesh-indian-cricketers-spend-time-with-air-force-pilots-ahead-of-nagput-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: भारतीय वायुसेना के जांबाजों से मिले टीम इंडिया के सूरमा, कोच शास्त्री हुए सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: भारतीय वायुसेना के जांबाजों से मिले टीम इंडिया के सूरमा, कोच शास्त्री हुए सम्मानित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पायलट समूह के साथ शिखर धवन
- फोटो : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागपुर में रविवार को भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस निर्णायक मुकाबले की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया ने भारतीय वायुसेना के पायलट समूह से खास मुलाकात की। सूर्यकिरण एयरोबिक टीम के सभी पायलट अपनी परंपरागत नारंगी सूट में थे।
2 of 5
भारतीय वायुसेना के पायलट संग शास्त्री
- फोटो : बीसीसीआई
दरअसल, नागपुर में एयर फेस्ट 2019 का आयोजन हो रहा है। भारतीय वायुसेना के पायलट इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए हैं। भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को याद के तौर पर एक उपहार भी दिया गया। लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में शिखर धवन, ऋषभ पंत, मनीष पांडेय मौजूद थे।
3 of 5
पायलट संग टीम इंडिया
- फोटो : बीसीसीआई
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में खेला गया था। जहां पहली बार बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ कोई टी-20 मैच जीता था। राजकोट में हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। अब नागपुर टी-20 मैच निर्णायक हो गया है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी टी-20 सीरीज पर उसका कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पायलट संग टीम इंडिया
- फोटो : बीसीसीआई
रोहित चाहेंगे कि उसके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे, इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
महमुदुल्लाह
- फोटो : ट्विटर
दूसरी तरफ, महमूदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी। कप्तान महमूदुल्लाह चाहेंगे कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके। स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल होने वाली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।