फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: राहुल द्रविड़ भी खेलते डे-नाइट टेस्ट मैच, पिंक बॉल से खेलने की वजह भी बताई

Sat, 23 Nov 2019 11:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh, Day-Night Test, I Would Love To Play Day Night Tests says Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : पीटीआई

भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक पिंक-डे टेस्ट मैच के पहले दिन राहुल द्रविड़ भी कोलकाता में मौजूद थे। 'दीवार' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान से जब यह पूछा गया कि अगर उनके समय में दिन-रात टेस्ट मैच खेला जाता तो वह क्या करते तो द्रविड़ ने मजेदार जवाब दिया।

India vs Bangladesh, Day-Night Test, I Would Love To Play Day Night Tests says Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

राहुल द्रविड़ ने कहा कि, 'मैं यह खेलना पसंद करता। मैं हमेशा 40-50,000 लोगों के सामने खेलना चाहता हूं। जब हम 2001 में ईडन में खेल रहे थे तब 100,000 के आस-पास लोग थे, इससे हमें मजा आया था।' द्रविड़ को लगता है कि लाल गेंद से खेले जाने वाले दिन के टेस्ट मैच में सुबह का सत्र बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है वैसा ही गुलाबी गेंद से शाम का सत्र हो सकता है।

India vs Bangladesh, Day-Night Test, I Would Love To Play Day Night Tests says Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

ईडन गार्डंस पर कहा कि, 'यहां आकर मैं काफी खुश हूं इसने मेरी कुछ पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। जब आपके सामने 45-50,000 दर्शक होते हैं तो आपको शानदार लगता है। यह शानदार माहौल है और इस तरह की भीड़ देखना अच्छा लगता है। आप इससे ज्यादा और क्या मांग सकते हो? मुझे उम्मीद है कि हम ऐसा लगातार करते रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh, Day-Night Test, I Would Love To Play Day Night Tests says Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर

पूर्व कप्तान ने कहा, 'हमने देखा कि बांग्लादेशी बल्लेबाज पहले दो घंटे संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। टीम 106 रनों पर ही आउट हो गई। इससे पहले आपके पास सुबह के सत्र नई गेंद का प्रभाव होता था जबकि अब आपके पास शाम के सत्र में है।' मैच के पहले दिन शुक्रवार को स्टेडियम में तकरीबन 60,000 दर्शक मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed