फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Bangladesh 2nd Test: Cheteshwar Pujara record Sir Don Bradman after scoring 12 runs; records

IND vs BAN: कल से भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, 12 रन बनाते ही सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ेंगे पुजारा

Wed, 21 Dec 2022 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Dec 2022 02:48 PM IST
सार

चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पुजारा सीरीज में शतक भी लगा चुके हैं। पहले टेस्ट में की पहली पारी में पुजारा ने 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए थे।

विज्ञापन
India vs Bangladesh 2nd Test: Cheteshwar Pujara record Sir Don Bradman after scoring 12 runs; records
सर डॉन ब्रैडमैन और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिहाज से यह टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए भारत को यहां से बाकी बचे पांच टेस्ट जीतने होंगे। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे भारत के कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने फिलहाल इनकी कमी खलने नहीं दी है।
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं पुजारा, श्रेयस और कोहली

चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पुजारा सीरीज में शतक भी लगा चुके हैं। पहले टेस्ट में की पहली पारी में पुजारा ने 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए थे। पुजारा का यह शतक 1443 दिन, यानी तीन साल, 11 महीने और 13 दिन बाद आया था। पिछला शतक पुजारा ने जनवरी 2019 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ शतक पुजारा के टेस्ट करियर का 19वां शतक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा ने जड़ा 19वां शतक

India vs Bangladesh 2nd Test: Cheteshwar Pujara record Sir Don Bradman after scoring 12 runs; records
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज और क्लाइव लॉयड और ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी की बराबरी की। भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से अपने नाम किया था। अब दूसरे टेस्ट में भी पुजारा की नजर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखने पर होगी। साथ ही पुजारा के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन

पुजारा के पास ब्रैडमैन को पीछे छोड़ने का मौका

पुजारा ने अब तक 97 टेस्ट में 44.77 की औसत से 6984 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 34 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, डॉन ब्रैडमैन  ने अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट में 6996 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 99.94 का रहा था। यानी पुजारा ब्रैडमैन से सिर्फ 12 रन पीछे हैं। विश्व भर के बल्लेबाजों में पुजारा टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 56वें स्थान पर हैं। सिर्फ ब्रैडमैन नहीं पुजारा के पास इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को भी पीछे छोड़ने का मौका है। स्ट्रॉस ने टेस्ट करियर में 7037 रन बनाए थे। पुजारा उनसे 53 रन पीछे हैं।

सचिन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन

India vs Bangladesh 2nd Test: Cheteshwar Pujara record Sir Don Bradman after scoring 12 runs; records
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा आठवें स्थान पर हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं। ओवरऑल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए थे।

टेस्ट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन औसत
सचिन तेंदुलकर 200 15921 53.78
राहुल द्रविड़ 164 13288 52.31
सुनील गावस्कर 125 10122 51.12
वीवीएस लक्ष्मण 134 8781 45.97
वीरेंद्र सहवाग 104 8586 49.34
विराट कोहली 103 8094 49.35
सौरव गांगुली 113 7212 42.17
चेतेश्वर पुजारा 97 6984 44.76
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed