फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story

Mohammad Siraj: पिता थे ऑटो ड्राइवर, मां दूसरों के यहां करती थीं काम, तंग गलियों से निकल सिराज बने भारत की शान

Sun, 19 Nov 2023 12:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Nov 2023 12:58 PM IST
सार

सिराज की इस कामयाबी के पीछे सिराज की मेहनत और दुखभरी कहानी है। उन्होंने इस कामयाबी के रास्ते में काफी कुछ खोना पड़ा, लेकिन इसकी वजह से उन्होंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से तमाम भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता।

विज्ञापन
India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय में भारत के स्टार और स्ट्राइक बॉलर बनकर सामने आए हैं। यह एक ऐसा गेंदबाज हैं जो अपने दम पर टीम इंडिया को मैच जिताने की क्षमता रखता है। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनकी घातक गेंदबाजी को कौन भूल सकता है। हालांकि, इस विश्व कप में उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। सिराज का टीम में रहना ही विपक्षी टीमों में खौफ पैदा करता है। वह फिलहाल तीनों प्रारूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और मैच विनर बने हुए हैं।
विज्ञापन

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस कामयाबी के पीछे सिराज की मेहनत और दुखभरी कहानी है। उन्होंने इस कामयाबी के रास्ते में काफी कुछ खोना पड़ा, लेकिन इसकी वजह से उन्होंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से तमाम भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता। साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बॉलर बने। उन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए क्रिकेट का सफर तय किया है। चलिए आपको बताते हैं कि सिराज की कहानी कितनी प्रेरणादायी है..
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज
7 साल की उम्र में शुरू हुआ क्रिकेट का सफर और वो 500 रुपए!
मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हुआ। उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। चार साल पहले यानी 2015 में गंभीर रूप से क्रिकेट खेलना शुरू किया। सिराज की बतौर क्रिकेटर पहली कमाई 500 रुपए थी। 

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'क्लब मैच था और मेरे मामा टीम के कप्तान थे। मैंने 25 ओवर के मुकाबले में 20 रन देकर 9 विकेट चटकाए। हम वो मैच जीते। मेरे मामा बहुत खुश हुए और 500 रुपए इनाम में दिए। क्रिकेटर के रूप में वह मेरी पहली कमाई और पहला सम्मान था।'
विज्ञापन

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज
तंग गलियों ने निकला ऑटो ड्राइवर का बेटा
मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस ऑटो ड्राइवर थे और मां दूसरों के घरों पर काम करती थी।। उनकी कमाई बहुत ज्यादा नहीं थी। हालांकि, पिता ने अपने बेटे के सपनों के बीच आर्थिक तंगी को आने नहीं दिया। उन्होंने तमाम दिक्कतों का सामना करके अपने बेटे के लिए महंगी किट का इंतजाम किया।  मोहम्मद सिराज को पता था कि आर्थिक तंगी क्या होती है। वह उसे जानते थे और झेल भी चुके थे। इसे बेहतर तरह से समझकर मोहम्मद सिराज अपने घर के आसपास जरूरतमंद बच्चों को क्रिकेट की मुफ्त कोचिंग देते थे। मोहम्मद सिराज को क्रिकेट खेलना तो पसंद था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह क्रिकेट अकादमी में नहीं जा सकते थे।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
...जब सिराज को मिली क्रिकेट में असली पहचान
सिराज ने अपनी पहचान 2016-17 सीजन में बनाई जब उन्होंने हैदराबाद को रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचाने में मदद की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तब नौ मैचों में 41 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। सिराज को इस प्रदर्शन का फायदा मिला और आईपीएल में उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच होड़ लग गई। क्रिकेट के प्रति जुनून ने मोहम्मद सिराज को दुनिया के सफल गेंदबाजों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल ने किया सिराज को मालामाल
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल में सिराज को बड़ा ब्रेक मिला। आईपीएल के 10वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख आधार मूल्य वाले तेज गेंदबाज सिराज को 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। सिराज को 6 मैच खेलने के मौके मिले और उन्होंने 10 विकेट चटकाए। हालांकि, वह थोड़े महंगे साबित हुए। 

तेज गेंदबाज 2017-18 रणजी सीजन में सिर्फ एक मैच खेल सके। हालांकि, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 7 मैचों में तीन बार पारी में पांच विकेट लेते हुए कुल 23 विकेट चटकाए। हैदराबाद एक्सप्रेस ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए। 

दमदार प्रदर्शन के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नजर सिराज पर पड़ी। उन्होंने 2018 आईपीएल से पहले तेज गेंदबाज को 2.6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस दौरान आरसीबी ने मुंबई, कोलकाता और पंजाब को नीलामी में पछाड़ा।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
सिराज और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली से है खास कनेक्शन
सिराज का कप्तान विराट कोहली से खास कनेक्शन है। जब सिराज कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी में खेल रहे थे तब हैदराबादी क्रिकेटर ने हैदराबाद के टोलीचौकी स्थित अपने घर पर बिरयानी पार्टी रखी थी। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को आमंत्रित किया था। कप्तान विराट कोहली ने जमीन पर बैठकर बिरयानी खाई, जिसका सिराज ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद से कई बार देखने को मिला है कि मोहम्मद सिराज का विराट कोहली से खास कनेक्शन है। वह विराट कोहली से काफी सीखते हैं और कई बार बोल चुके हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान का काफी सम्मान करते हैं।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज - फोटो : indian express
राष्ट्रगान खत्म होते-होते छलक पड़े मोहम्मद सिराज के आंसू
न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2017 में राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने डेब्यू किया। हैदराबाद के इस गेंदबाज के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर का बेटा मोहम्मद सिराज सारे संघर्षों से पार पाकर और अपनी मेहनत के बल पर टीम इंडिया के लिए खेल रहा था। सिराज मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के साथ राष्ट्रगान के लिए स्टेडियम में आए। राष्ट्रगान के दौरान मोहम्मद सिराज बहुत भावुक हो गए और अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। युवा गेंदबाज ने अपने हाथों से आंसू को पोछा। मगर उनका ये भावनात्मक पल कैमरे में कैद हो गया। सिराज के यह फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोकप्रिय हो गया। ट्विटर यूजर्स ने भी इस युवा गेंदबाज की भावनाओं का सम्मान किया और उन्हें देशभक्त करार दिया।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया में सिलेक्ट होते ही मोहम्मद सिराज ने अपने ऑटोचालक पिता से की ये गुजारिश
सिराज ने 2017 में टीम इंडिया में सिलेक्ट होने के बाद कहा था- मैं 23 साल का हूं और मैं अब अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए सक्षम हूं। मैंने अपने पिता से कहा कि अब आपको ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमने अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट किया। सिराज का जीवन काफी मुश्किल में बीता है। सिराज के पिता ऑटो चालक होने के बावजूद अपने बेटे को जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने सिराज के लिए के लिए सबकुछ किया जो एक पिता की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने सिराज को किसी भी चीज की कमी नहीं खलने दी। 

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media
2020 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी तो सिराज के पिता का निधन हो गया था। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया जैसे ही अभ्यास सत्र के बाद होटल वापस लौटी, उन्हें उनके पिता के निधन की खबर दी गई। सिराज के क्रिकेटर बनने और हैदराबाद की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में उनके 53 वर्षीय पिता मोहम्मद गौस का सबसे अधिक योगदान था। हालांकि, वह अंतिम संस्कार के लिए सिराज वापस देश नहीं लौटे। पिता के निधन की खबर पर भावुक सिराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैंने अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खो दिया। निराश सिराज ने बताया कि मुझे देश के लिए खेलते हुए देखना उसका सपना था और मुझे खुशी है कि मैं उनके सपने को पूरा कर सका और उन्हें खुशी दे पाया।

India vs Australia World Cup 2023 Final Mohammad Siraj Story Struggle Personal Life Siraj Father Mother Story
रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रतिभावान खिलाड़ी से विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने जैसा करिश्मा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में एशिया कप फाइनल में दिखाया था, वैसा ही जादू विश्व कप में भी गेंदबाजी के दौरान बिखेरा। मोहम्मद सिराज उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने जुनून और लगन से आगे बढ़ना चाहते हैं। सिराज बड़े दिल के खिलाड़ी भी हैं और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच में मिली अपनी राशि को उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को समर्पित कर दी। 

29 साल के सिराज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय करियर में 21 टेस्ट, 40 वनडे और आठ टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 59 विकेट, वनडे में 67 विकेट और टी20 में 11 विकेट हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 60 रन देकर पांच विकेट है। वहीं, वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 21 रन देकर छह विकेट है। टी20 में सिराज की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 17 रन देकर चार विकेट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed