हार को भुलाकर जीत के लिए बेकरार भारत, कब-कहां और कैसे देखें दूसरा वन-डे मैच LIVE
अब टीम इंडिया के सामने करो या मरो की स्थिति है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए रविवार को दूसरे वन-डे जीतना ही होगा। भारत को पहले मैच में 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह टीम मैनेजमेंट के लिए सोचनीय विषय हो चुका है।
कब और कहां होगा मैच?
सिडनी में खेला जाने वाला दूसर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे शुरू होगा। डे-नाइट के इस मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया का ही पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान आसमान में बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्यियस रहने की संभावना है।
किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?
2017-18 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सारे मैचों के प्रसारण अधिकार छह साल के लिए सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क को दे दिए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।
ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। amarujala.com पर लाइव कमेंट्री और मैच के पल-पल की अपडेट मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाई, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड।