फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia weather forecast increase tensions on fifth odi

टीम इंडिया की सीरीज जीत पर न फिर जाए पानी, मौसम की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता

Wed, 13 Mar 2019 12:09 PM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 13 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
india vs australia weather forecast increase tensions on fifth odi
टीम इंडिया

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम वन-डे बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाना है। यह मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मगर मौसम पूर्वानुमान से मैच पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं और बुधवार को सीरीज जीतने के लिए विराट सेना पूरा जोर लगाएगी। टीम इंडिया ने जहां सीरीज के पहले दो मैच जीते तो ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए अगले दो मुकाबले जीतकर सीरीज बराबर की। 
विज्ञापन




टीम इंडिया की कोशिश पांचवां वन-डे जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वन-डे सीरीज जीतने की होगी। इससे पहले भारतीय टीम ने 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया को घर में 4-1 से मात दी और फिर कंगारुओं को उसके घर में 2-1 से मात देकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह मौसम पर निर्भर रहेगा कि भारतीय टीम सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब होगी या नहीं। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी। पहले दो मुकाबलों में शिकस्त झेलने के बाद फिंच सेना ने जोरदार वापसी की और रांची व मोहाली में विराट ब्रिगेड को मात दी।


टीम इंडिया को मोहाली में अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की काफी कमी खली। वह 358 रन के विशाल लक्ष्य की रक्षा करने में असफल रही। कप्तान विराट कोहली प्रयास करेंगे कि तीसरे व चौथे वन-डे की गलतियों को सुधारकर पांचवें मैच में दमदार प्रदर्शन करें और भारतीय फैंस को झूमने का मौका दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed