फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia third odi indore live score

INDvsAUS: टीम इंडिया ने इंदौर में लगाई 'रिकॉर्ड' की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात

Mon, 25 Sep 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 25 Sep 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
india vs australia third odi indore live score
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN

हार्दिक पांड्या (1 विकेट और 78 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आरोन फिंच (124) व कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 293 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेजबान टीम ने 47.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 294 रन बनाए। मनीष पांडे 36* और एमएस धोनी 3* रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में 72 गेंदों पर 5 चौके व 4 छक्को की मदद से 78 रन की पारी और 10 ओवर में 58 रन देकर एक विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मैच 28 सितंबर को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 9 मैच जीते। 

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इंदौर वन-डे जीतते ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। टीम इंडिया ने एक स्टेडियम में शुरुआत के लगातार पांच मैच जीतने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।  इससे पहले भारतीय टीम ने शारजाह, मीरपुर, दिल्ली और विशाखापट्टनम के स्टेडियम में अपने पहले चार-चार मुकाबले जीते हैं। 

इसके साथ ही टीम इंडिया ने वन-डे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार मुकाबले जीते। पिछले साल भारत ने सिडनी के बाद भारत ने मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीन मैच लगातार जीते।

यही नहीं, 'विराट ब्रिगेड' ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने 37 साल में पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैच में शिकस्त देने का कारनामा भी किया।

रहाणे-रोहित की शतकीय साझेदारी से टीम इंडिया की दमदार शुरुआत

india vs australia third odi indore live score
रोहित शर्मा - फोटो : icc

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। ओपनर्स रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) ने 139 रन की शतकीय साझेदारी की। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पांचवां और वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया।

नाथन कोल्टर नाइल ने 22वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को डीप मिडविकेट में सब्स्टीट्यूट हिल्टन कार्टराइट के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। रोहित ने 62 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 71 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: रोहित को कैच छोड़ना पड़ा भारी, कप्तान कोहली से सुनना पड़ी ये बात

वहीं रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पांचवी और वन-डे करियर की 21वीं फिफ्टी जमाई। पैट कमिंस ने रहाणे को LBW आउट किया। रहाणे ने 76 गेंदों में 9 चौको की मदद से 70 रन बनाए। मौजूदा सीरीज में रहाणे ने लगातार दूसरी फिफ्टी प्लस पारी खेली।

कोहली हुए फ्लॉप, लेकिन पांड्या ने पलटी बाजी

india vs australia third odi indore live score
विराट कोहली - फोटो : ESPN

इसके बाद कप्तान विराट कोहली (28) ने हार्दिक पांड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचाया। कप्तान कोहली को एशटन आगर ने लांगऑफ पर आरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराया। कोहली इस शॉट से बहुत निराश नजर आए। केदार जाधव (2) कुछ खास नहीं कर सके। केन रिचर्डसन ने उन्हें विकेटकीपर हैंड्सकोंब के हाथों कैच आउट कराया। 

ये भी पढ़ें: मनीष पांडे ने बाउंड्री पर दिखाया गजब का बैलेंस, लपका शानदार कैच

यहां से हार्दिक पांड्या ने मनीष पांडे के साथ पांचवें विकेट के लिए रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाईं। पांड्या ने गेंदों में चौको और छक्को की मदद से रन की पारी खेली। पांडे ने गेंदों में चौके की मदद से रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस, नाथन कोल्टर नाइल, केन रिचर्डसन और एशटन आगर को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत

india vs australia third odi indore live score
आरोन फिंच - फोटो : twitter

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम ने 50 ओवर 6 विकेट खोकर 293 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 27 और एश्‍टन अगर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनर आरोन फिंच ने शतक जमाकर वापसी का शानदार जश्न मनाया। उन्होंने ओपनर डेविड वॉर्नर के साथ 70 रन की साझेदारी की। वॉर्नर को 42 रन पर हार्दिक पांड्या ने बोल्ड आउट किया।

ये भी पढ़ें: वीडियो: हार्दिक पांड्या ने वॉर्नर को किया क्लीन बोल्ड, इंदौर के क्राउड ने मनाया जोरदार जश्न

इसके बाद फिंच ने धुंआधार पारी खेलते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 125 गेंदों में शानदार 124 रन बनाए। उन्हें केदार जाधव ने कुलदीप यादव की गेंद पर सीमा रेखा के पास लपका। कुलदीप यादव ने स्मिथ को बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई।

टीम इंडिया के गेंदबाजों की जोरदार वापसी

india vs australia third odi indore live score
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

स्मिथ का विकेट लेते ही टीम इंडिया के गेंदबाज कंगारुओं पर हावी हो गए। विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया ने देखते ही देखते महज 9 ओवर में कंगारू टीम के पांच विकेट झटक लिए। युजवेंद्र चहल ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल (5) को धोनी के हाथों स्टंपिंग कराया।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए इन पांच वजहों से बहुत लकी है इंदौर

चहल ने सीरीज में लगातार तीसरी बार मैक्सवेल का शिकार किया। थोड़ी देर बाद ट्रेविस हेड (4) को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। पीटर हैंड्सकाब (3) को बुमराह की गेंद पर मनीष पांडे ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed