फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia mohali test day two live

India vs Aus: टीम इंडिया ने कसा कंगारुओं पर शिकंजा

Fri, 15 Mar 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Mar 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
india vs australia mohali test day two live

तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 104 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए थे। क्रीज पर स्टीव स्मिथ (58) और मिचेल स्टार्क (20) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुलने के बाद दूसरे दिन टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने सधी शुरुआत करते हुए ओपनिंग में 139 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज एड कोवन 86 और वार्नर ने 71 रन बनाए। कप्तान माइकल क्लार्क बिना खाता खोले जडेजा की पहली गेंद पर आउट हो गए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा को 3, इशांत शर्मा को 2 जबकि ओझा और अश्विन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशांत शर्मा ने एक ही ओवर में हैडिन (21) और हेनरिक्स (0) को पवेलियन भेजा।

चाय तक ऑस्ट्रेलिया के 180/3
ऑस्ट्रेलिया ने चाय काल तक 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने फिलिप ह्यूजेस को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। एडवर्ड कोवान (76) और स्टीव स्मिथ (19) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

मोहाली टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें


लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 109 रन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन लंच तक बिना कोई विकेट गंवाए 36 ओवर में 109 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने काफी सधी हुई शुरुआत की। बारिश के कारण मैच के पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए चार बदलाव किए हैं। टीम में ब्रैड हैडिन, डुअन स्मिथ, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क को शामिल किया गया है। भारतीय टीम ने भी दो बदवाल किए हैं। इस मैच में शिखर धवन टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं जबकि हरभजन सिंह के स्थान पर प्रज्ञान ओझ को मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed