फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia, match preview

मेलबर्न में दूसरा टी-20 आज, टीम इंडिया कर लो सीरीज मुट्ठी में

Fri, 29 Jan 2016 12:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
india vs australia, match preview

पहला टी-20 जीतने के बाद भारतीय टीम के पास शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज अपने कब्जे में करने का सुनहरा मौका है। पहला टी-20 एडिलेड में 37 रनों से जीतने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। इस दौरे में पहली बार भारतीय टीम सीरीज में बढ़त लेकर बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

विज्ञापन


टीम का मनोबल ऊंचा है क्योंकि ‘ब्लू आर्मी’ वनडे सीरीज में लगातार चार मैचों के बाद लगातार दो जीत हासिल कर चुकी है। वनडे सीरीज का सिडनी में खेला गया पांचवां और अंतिम वनडे जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी लय में नजर आने लगे हैं। भारतीय टीम अगर दूसरा टी-20 मैच जीत लेती है तो उसके पास अंतिम टी-20 मुकाबले में प्रयोग करने का मौका रहेगा। मार्च-अप्रैल में अपनी मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड टी-20 से पहले यह बेहतरीन मौका भी है।
विज्ञापन


गेंदबाजी अब भारत के लिए समस्या नहीं लग रही और बल्लेबाजी क्रम भी तय लग रहा है। अजिंक्य रहाणे हालांकि अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। मुंबई के बल्लेबाज ने सिर्फ थ्रो डाउन का अभ्यास किया लिहाजा कप्तान धोनी उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने स्वीकारी थी कुछ समस्याएं अभी भी बाकी

india vs australia, match preview

एडिलेड में जीत के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया था कि अभी कई समस्याएं हैं लेकिन यह नहीं बताया कि वह क्या हल निकालेंगे। वह उसी एकादश को उतारेंगे जिसमें युवराज और रैना पर फोकस रहेगा। रैना ने एडिलेड ओवल में 34 गेंदों में 41 रन बनाए।

विराट कोहली के आक्रामक प्रदर्शन से भारतीय टीम को अंतिम ओवरों में दिक्कत नहीं आई। रैना ने सहयोगी की भूमिका बखूबी निभाई। धोनी टी-20 मैचों में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन पसंद करते हैं। रैना को पहले टी-20 में मौका मिला तो दूसरे में युवराज को पहले उतारा जा सकता है। युवराज ने पिछले मैच में पूरे 20 ओवर फील्डिंग की और एक ओवर गेंदबाजी भी की।

अंतिम एकादश को लेकर उधेड़बुन जारी

india vs australia, match preview

अंतिम एकादश के संयोजन को लेकर भारतीय टीम अभी उधेड़बुन में लगी है। टीम प्रबंधन वनडे सीरीज से प्रयोगों में लगा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अतिरिक्त स्पिनर को न चुनकर गुरकीरत मान और ऋषि धवन को शामिल किया। हालांकि यह बदलाव टीम को अपेक्षित नतीजे नहीं दिला पाया।

टी-20 में युवराज सिंह और सुरेश रैना को चुना जाना तय था जिससे गेंदबाजी के विकल्प बढ़े। रविचंद्रन अश्विन ने भी टी-20 में वापसी की और युवा जसप्रीत बुमराह ने पहले ही टी-20 में प्रभाव छोड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीजन में पहली बार दबाव में
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीजन में पहली बार दबाव में होगी। इस सीरीज से पहले उसने न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को अलग-अलग प्रारूपों में हराया था। भारत को भी उसने वनडे सीरीज में मात दी हालांकि कुछ मैच नजदीकी थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 में टेस्ट और वनडे वाले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी है। पांच दिनी प्रारूप में रैंकिंग में लगातार शीर्ष पर रहने वाली और वनडे में पांच विश्व कप जीतने वाली टीम का टी-20 में रिकॉर्ड ख्रराब रहा है। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से टीम मजबूत हुई है लेकिन कप्तान ऐरोन फिंच को कई क्षेत्रों में सुधार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed