{"_id":"5e2431148ebc3e4afc089322","slug":"india-vs-australia-marvelous-catch-by-virat-kohli-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विराट ने लपका सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: विराट ने लपका सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान
Sun, 19 Jan 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Jan 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
विराट ने लपका बेहतरीन कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लाजवाब कैच पकड़कर मार्नश लाबूशाने को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस कैच को सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच कहना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
32वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने लाबूशाने (54) को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट के इस शानदार कैच को देखकर लाबूशाने खुद भी हैरान रह गए। तीसरे विकेट के लिए लाबूशाने ने स्मिथ के साथ मिलकर 127 रनों की साझेदारी की। इस विकेट का पूरा श्रेय विराट को जाता है। लाबूशाने ने 64 गेंदों में पांच चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
#WATCH | #INDvsAUS: Skipper Virat Kohli takes a stunner to dismiss Labuschagne🔥🔥🔥 #INDvAUS | #ViratKohli | @imVkohli
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: Hotstar) pic.twitter.com/wSs7m4l4sz — 🇮🇳Gurkanwal Singh🇮🇳 (@RealGurkanwal) January 19, 2020
ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी को तोड़ना बहुत आवश्यक था। दोनों बल्लेबाज विकेट पर जम चुके थे। बता दें कि इस निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।