फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia: Marvelous catch by virat kohli, watch video

VIDEO: विराट ने लपका सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान

Sun, 19 Jan 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
india vs australia: Marvelous catch by virat kohli, watch video
विराट ने लपका बेहतरीन कैच - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लाजवाब कैच पकड़कर मार्नश लाबूशाने को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस कैच को सीरीज का सबसे बेहतरीन कैच कहना गलत नहीं होगा। 

विज्ञापन


32वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने लाबूशाने (54) को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट के इस शानदार कैच को देखकर लाबूशाने खुद भी हैरान रह गए। तीसरे विकेट के लिए लाबूशाने ने स्मिथ के साथ मिलकर 127 रनों की साझेदारी की। इस विकेट का पूरा श्रेय विराट को जाता है। लाबूशाने ने 64 गेंदों में पांच चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

 



ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी को तोड़ना बहुत आवश्यक था। दोनों बल्लेबाज विकेट पर जम चुके थे। बता दें कि इस निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed