{"_id":"5fac193e8ebc3e9b9b45572c","slug":"india-vs-australia-indian-cricket-team-departs-for-high-profile-australia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: IPL की थकान मिटाकर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: IPL की थकान मिटाकर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना
Wed, 11 Nov 2020 10:32 PM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
ind vs aus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की थकान मिटाने के बाद टीम इंडिया अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को आस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे पर रवाना हो गई, जहां वह दो साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए हैं। यह दौरा कोविड-19 महामारी के बीच हो रहा है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि भारतीय टीम की वापसी। चलो नए तौर तरीकों को अपनाएं।
विज्ञापन
भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। अपनी टीमों का अभियान समाप्त होने के बाद वे राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए। टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अन्य सहयोगी स्टाफ पिछले महीने यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किये जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए थे।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड पांचवां खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा और बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबर रहे इशांत शर्मा बाद में टीम से जुड़ेंगे। ये दोनों केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।
रोहित को पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण किसी भी टीम में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें टेस्ट टीम में रखा गया। रोहित ने अंतिम लीग मैच में वापसी करके सभी को चौंका दिया था और इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल में भी खेले थे।
भारत के नंबर एक टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी टीम के दौरे पर जा रहे हैं। वह आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तीन नवंबर को चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने नौ नवंबर को संशोधित टीम घोषित करते हुए कहा था कि साहा की उपलब्धता पर बाद में फैसला किया जाएगा।
भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे और टी20 श्रृंखला 27 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी।
बहु प्रतीक्षित टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगी। कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी गई है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी के पहले सप्ताह में मां बनने वाली हैं। भारतीय टीम सिडनी पहुंचेगी जहां वह 14 दिन तक पृथकवास पर रहेगी। इस दौरान हालांकि उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी गई है।