फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia first ODI match Playing 11 Nitish Reddy make ODI debut for India team combination

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी ने किया वनडे डेब्यू, पहले मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत; Ro-Ko की वापसी

Sun, 19 Oct 2025 08:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Oct 2025 08:47 AM IST
सार

भारत के लिए इस मैच में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी वनडे डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन
India vs Australia first ODI match Playing 11 Nitish Reddy make ODI debut for India team combination
नीतीश रेड्डी का डेब्यू - फोटो : BCCI X

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मैच में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी वनडे डेब्यू कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी दो नए चेहरों को मौका दिया है। भारतीय टीम पर्थ में खेले जा रहे पहले मैच में तीन तेज गेंदबाज और इतने ही ऑलराउंडरों के साथ खेलने उतरी है। 
विज्ञापन

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि अगर वह टॉस जीतते तो क्या करते? इस पर गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। गिल ने बताया कि इस मैच से नीतीश कुमार रेड्डी डेब्यू करेंगे और टीम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने उतरी है। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

224 दिन बाद Ro-Ko की वापसी
इस मैच से रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से पहली बार भारत के लिए खेलने उतरे हैं। यानी 224 दिनों बाद रोहित और कोहली भारतीय जर्सी में नजर आ रहे हैं। रोहित इस सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं क्योंकि उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। यह पहली बार है जब भारत वनडे में गिल की कप्तानी में खेलने उतरा है। 
विज्ञापन

तीन ऑलराउंडर प्लेइंग-11 में शामिल
भारत ने अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश के रूप में तीन ऑलराउंडर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। शीर्ष क्रम में रोहित, गिल और विराट कोहली पर जिम्मेदारी रहेगी, जबकि मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपना दम दिखाएंगे।

पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed