फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 4th test in Brisbane when where and how to watch live streaming

AUSvIND: सीरीज फतह करने की बारी, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 14 Jan 2021 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
india vs australia 4th test in Brisbane when where and how to watch live streaming
बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @cricketAus

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। चार मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर फिलहाल बराबरी पर हैं। अब दोनों के बीच में चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू होगा। सीरीज पर कब्जा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए हर हाल में जीत जरूरी है जबकि भारत अगर मुकाबला ड्रॉ भी करवा लेता है तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी उसी के पास रहेगी। हालांकि उससे पहले दोनों ही टीमों की अपनी-अपनी समस्याएं और चुनौतियां हैं। फिलहाल आइए एक नजर डालते हैं तीसरे टेस्ट मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग समेत अहम जानकारी पर।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 15 से 19 जनवरी तक ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। यहां भारत का रिकॉर्ड जहां बेहद खराब है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का हमेशा से दबदबा रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का निर्णायक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे से शुरू होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए तीन मैचों में दोनों ही टीमें बराबरी पर ही रही हैं। एडिलेड में जहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी थी तो वहीं मेलबर्न में भारतीय टीम ने फतह किया था। जबकि सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में ड्रॉ के साथ खत्म हुआ।  

अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। इस पूरे क्रिकेट घमासान को सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और टेन-3 पर देखा जा सकेगा को मिलेगा।

विज्ञापन

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Sony Liv में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed