फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 3rd test

जीत के लिए जज्बे की दरकार

Mon, 18 Mar 2013 01:18 AM IST
हेमंत रस्तोगी/मोहाली
हेमंत रस्तोगी/मोहाली Updated Mon, 18 Mar 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
india vs australia 3rd test
हाथ में दस विकेट, बढ़त के लिए महज 125 रन की जरूरत, विकेट में भी कोई हौव्वा नहीं। ऐसी मजबूत स्थिति के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के समक्ष आत्मसमर्पण कर जीत की हैट्रिक के आसान मौके को मुश्किल बना लिया।
विज्ञापन


भला हो भुवनेश्वर कुमार का जिन्होंने एक बार फिर नई गेंद से कमाल दिखाते हुए तीन कंगारू बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखा भारत के व्हाइट वॉश के सपने को जीवंत रखा।
विज्ञापन


बिना विकेट खोए 283 रन के बाद भारतीय टीम 91 रन की बढ़त हासिल करते हुए 499 रन पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल यह भी है कि पहली पारी में अपने को प्रोन्नत करने वाले उनके कप्तान माइकल क्लार्क चोट के चलते अब तक बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं इस पर सुबह फैसला होगा। शनिवार को शिखर धवन के तूफान के बाद छुट्टी वाले दिन मोहाली, चंडीगढ़ के लोग बड़ी संख्या में रनों का अंबार देखने पीसीए स्टेडियम में जुटे। लेकिन उन्हें पहले 15 मिनट में ही निराश होना पड़ा जब शिखर अपने कल के स्कोर में दो रन जोड़ 187 रन बना नाथन लियोन का शिकार बन गए।

चेतेश्वर पुजारा को अंपायर अलीम दार ने बैट से निक लगने के बावजूद एलबीडब्लू करार दिया। सचिन तेंदुलकर जिस समय बल्लेबाजी के लिए आए उस दौरान भी मेजबान मजबूत स्थिति में थे। लेकिन अपने खेलने की शैली बदल चुके सचिन बेहद धीमा खेले।

पहले से ही धीमा खेलते आ रहे मुरली विजय ने भी उनसे तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान 206 गेंदों में अपना तीसरा शतक भी पूरा किया। तीसरे दिन 418 रन बने। रविवार को भी उम्मीद इतने ही रन की थी। लेकिन सचिन की बल्लेबाजी के बाद कभी यह लक्ष्य पूरा होता नहीं दिखाई दिया।

हालांकि उन्होंने पांच आकर्षक चौके लगाए। हद तो तब हुई जब लंच से पहले का अंतिम ओवर फेंकने आए स्टीवन स्मिथ की पहली ही गेंद पर उन्होंने शार्ट लेग पर कोवन को कैच दे दिया। उन्होंने 37 रन के लिए 81 गेंदें खेलीं।
 
हालांकि मुरली विजय ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि विकेट काफी धीमा हो चुका है जिससे रन बनाने मुश्किल हो रहे हैं। लंच के बाद क्लार्क ने जैसे ही दूसरी नई गेंद ली।


विकेटों की झड़ी लग गई। पहले विजय 317 गेंदों में 153 रन पर आउट हुए। धोनी, जडेजा, अश्विन को भी स्टार्क, सिडल ने चलता किया। टी के तुरंत बाद भारतीय पारी 499 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed