फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 2nd test match in bengaluru live day two

INDvsAUS: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया को मिली 48 रन की बढ़त

Mon, 06 Mar 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Written by: विक्रान्त सिंह Updated Mon, 06 Mar 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
india vs australia 2nd test match in bengaluru live day two

भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 48 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेकर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया है। युवा ओपनर मैट रेनशॉ (60) और अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (66) ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गजब का धैर्य दिखाया।

विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के कुल स्कोर को छह विकेट पर 237 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड 25 रन और मिचेल स्टार्क 14 रन पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


LIVE SCORE के लिए यहां क्लिक करें

शॉन ने वेड के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 57 जबकि रेनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रेनशॉ ने 196 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि मार्श ने 197 गेंदों पर चार चौके लगाए। हालांकि पहली पारी में 189 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम की ओर से दिन की शुरुआत में काफी किफायती गेंदबाजी की गई। लेकिन मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ से खेलते हुए अपने कुल स्कोर में 197 रन और जोड़कर बढ़त ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने 49 रन खर्च कर सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 41 ओवर में 75 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किए। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ मजेदार नोकझोंक की। उन्होंने 23 ओवर में किफायती गेंदबाजी कर महज 39 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह बिना किसी नुकसान के 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस समय बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (23) और रेनशॉ (15) ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम के गेंदबाजों ने सुबह बेहतरीन गेंदबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच तक 29 ओवरों में मात्र 47 रन ही जोड़ सकी थी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 87 रन जबकि चायकाल तक पांच विकेट पर 163 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने लंच के बाद अपने तीन विकेट 86 रन जोड़कर गंवाए। वॉर्नर ने 33 जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने आठ रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 16 रन का योगदान दिया जबकि मिचेल मार्श खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। 

शॉन मार्श को उमेश ने किया आउट
शॉन मार्श ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, मार्श ने 33.50 के स्ट्राईक रेट से 197 गेंदों में चार चौके लगाकर 66 रन बनाये। वह उमेश यादव की कहर बरापती गेंद का शिकार हुए।

मिशेल मार्श को ईशांत ने किया आउट
चौथा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिशेल मार्श को ईशांत शर्मा ने बिना खाता खोले ही आउट किया। मार्श के विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन वापस चली गई है। 

रेनशॉ को जडेजा ने किया आउट
अर्धशतक बनाने के बाद रेनशॉ ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए और 67वें ओवर में जडेजा का शिकार हो गए। रेनशॉ ने 196 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट था।

रेनशॉ ने जड़ा पचासा
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज रेनशॉ ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए। टेस्ट मैच में रेनशॉ का यह दूसरा अर्धशतक है। रेनशॉ ने 50 रन बनाने के लिए लगभग चार घंटे मैदान पर टिककर 183 गेदों का सामना किया।

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
55 वें ओवर में सिंगल लेने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 100 रन पूरे किए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श 14 और रेनशॉ 42 रन बना मैदान में डटे हुए है। ऑस्ट्रेलिया इस वक्त भारत से 89 रन पीछे है।

स्मिथ-इशांत शर्मा के बीच मजाकिया नोंकझोक

india vs australia 2nd test match in bengaluru live day two

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ आउट
लंच से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ के विकेट के रुप में बडी़ सफलता मिली। रविंद्र जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने शानदार कैच पकड़ स्मिथ कोआउट किया। आउट होने से पहले स्मिथ ने 52 गेंदो पर 8 रन बनाए। हमेशा तेज खेलने वाले स्मिथ आज काफी धीरे खेल रहे थे।

स्मिथ-इशांत शर्मा के बीच मजाकिया नोंकझोक
27वें ओवर में उस वक्त आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और भारतीय गेंदबाज इंशात शर्मा के बीच मजाकिया नोंकझोक देखने को मिली जब इंशआत ने गेंद फेंकने के बाद स्मिथ की मिमिक्री की फिर स्मिथ ने इशांत को चिढा़ने के लिए मुंह बनाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस मजाक का कप्तान कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने स्वागत की।

कोहली-स्मिथ के बीच कहासुनी
26 ओवर के बाद दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ के बीच कहासुनी हुई। हालांकि तुरंत अंपायर और बाकि खिलाड़ियों ने आकर दोनों को अलग कर दिया।

डेविड वार्नर आउट
टीम इंडिया ने डेविड वार्नर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वार्नर का विकेट भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने आउट किया। अश्विन की टर्न होती गेंद को रोकने के चक्कर में वार्नर बोल्ड हो गए। वार्नर ने 67 गेंदो पर तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे टेस्ट मैच का खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन की नाबाद जोड़ी डेविड वार्नर और रेनशॉ आस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढा़ने उतरे हैं। भारतीय टीम से पहला ओवर इशांत शर्मा ने फेंका और पहले ही बाल पर चौका खा बैठे। खात बात यह है कि पहले दिन भारत के ओपनर केएल राहुल ने भी पहले ओवर की पहली ही बाल पर चौके मार भारतीय पारी की शुरुआत की थी।

भारतीय गेंदबाजों पर टिकी निगाहें
पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें भारतीय गेंदबाजों पर टिकी हैं। भारतीय स्पिन जोड़ी आर अश्विन और जडेजा से नाथल लायन जैसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। भारतीय स्पिनर रफ एरिया (गेंदबाजों के पैर के निशाने से उखड़ी पिच) में गेंद फेंक कर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के विकेट लेने की कोशिश करेंगे। 

पहले दिन के मैच का हाल
दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय पारी महज 189 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने 50 रन पर आठ विकेट लेकर रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दिखाया। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 23 और मैट रेनशॉ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी फिर फ्लॉप हो गई। अंतिम पांच विकेट महज 9.3 ओवरों में 15 रन पर सिमट गए। ओपनर लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 90 रन की पारी खेली। दूसरा श्रेष्ठ स्कोर करुण नायर (26) का रहा। पांच बल्लेबाज दहाई के अंकों में नहीं पहुंच सके। लगभग छह साल बाद वापसी करने वाले ओपनर अभिनव मुकुंद तो खाता नहीं खोल सके। कप्तान विराट कोहली (12), चेतेश्वर पुजारा (17), अजिंक्य रहाणे (17) कोई भी लियोन के सामने विकेट पर टिककर खेलने का जज्बा नहीं दिखा सका। राहुल और पुजारा के बीच दूसरे विकेट पर 61 रन की साझेदारी भारतीय टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed