IND vs AUS: भारत ने 36 रन से जीता राजकोट वन-डे, बैंगलोर में होगा सीरीज का फाइनल
IND vs AUS: राजकोट में खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से मात दी। इस मैदान पर तीन वन-डे में टीम इंडिया की यह पहली जीत है। इससे पहले 2013 में इंग्लैंड और 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शिखर धवन (96), विराट कोहली (78) और केएल राहुल (80) की अर्धशतकीय पारी के बूते निर्धारित 50 ओवर्स में छह विकेट खोकर 340 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.1 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह के नाम एक विकेट आया। अब सीरीज का आखिरी और फाइनल मैच रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अब से कुछ ही देर बाद दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह स्क्वॉड में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को शामिल किया है।
लगता है टॉस में एकबार फिर मुंबई वन-डे की झलक देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने दोबार टॉस जीता और पहले वन-डे की ही तरह भारतीय टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जांपा
AUS XI: David Warner, Aaron Finch (c), Steve Smith, Marnus Labuschagne, Ashton Turner, Alex Carey (wk), Ashton Agar, Mitchell Starc, Pat Cummins, Kane Richardson, Adam Zampa #INDvAUS
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2020
बड़े बदलाव के साथ उतरा भारत
शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपिंग), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
A look at the Playing XI for #INDvAUS
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
Manish Pandey and Navdeep Saini come in, in place of Pant and Shardul Thakur respectively.
Rishabh Pant is undergoing his rehabilitation protocol at the National Cricket Academy. pic.twitter.com/FaT5yuMLp5
पहला ओवर मेडन
दिलचस्प आंकड़ा
इस मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम वन-डे में पहली बार आमने-सामने है। भारत ने इस मैदान पर दो वनडे खेले हैं और दोनों हारे हैं। एससीए स्टेडियम पर 2013 को इंग्लैंड से नौ रन और अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका से 18 रन से हार मिली थी। 06 मुकाबले (दो टेस्ट, दो वनडे, दो टी-20) भारत ने इस मैदान पर खेले हैं जिसमें तीन जीते (दो टी-20, एक टेस्ट), दो हारे और एक ड्रॉ रहा है।
तीसरे ओवर में दो चौके
पहला ओवर लेकर आए पैट कमिंस को उनके तीसरे ओवर में दो चौके लगे। दूसरी गेंद में शिखर धवन ने चौका जमाया तो पांचवीं गेंद में रोहित शर्मा ने अपने बाउंड्री का खाता खोला। तीन ओवर के बाद: भारत का स्कोर 14/0, रोहित शर्मा (10) और शिखर धवन (4)
पांच ओवर बाद टीम का स्कोर
51 गेंदों में 50 रन की साझेदारी
50-run partnership between #TeamIndia openers @ImRo45 & @SDhawan25.
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
Live - https://t.co/v6DBzYGolk #INDvAUS pic.twitter.com/9b21pbY9uK
शिखर धवन चोटिल
नौवें ओवर की दूसरी गेंद शिखर धवन के सीने में लगी। गब्बर मैदान पर लेट चुके हैं। टीम फिजियो उनका इलाज कर रहे हैं। दर्द से कराहते शिखर को पैट कमिंस की तेज शॉर्ट डिलिवरी पसलियों पर लगी, उम्मीद है कि यह मामूली चोट ही होगी।
Man down 🚨! A rib-shattering blow to Dhawan's gut, courtesy Pat Cummins😱! He's being tended to by the physio... #INDvAUS
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 17, 2020
पहली बार स्पिनर कौ मौका
रोहित शर्मा आउट
81 रन की साझेदारी के बाद टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा। अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा 42 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। स्पिनर एडम जांपा की आगे पिच की गई गेंद पर स्विप के प्रयास में हिटमैन पूरी तरह चकमा खा गए। अंपायर ने बिना समय गंवाते अंगुली उठा दी। फैसले से असंतुष्ट उपकप्तान ने डीआरएस का सहारा लिया, लेकिन वहां भी वह अपना विकेट नहीं बचा पाए। नए बल्लेबाज के तौर पर विराट एक बार फिर अपनी पुरानी पोजिशन नंबर तीन पर।
Zampa gets the first wicket
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 17, 2020
Rohit is trapped in front of the stumps; he reviews but gets three reds
Virat Kohli is in at No. 3#INDvAUS https://t.co/qk2WNGkj6A pic.twitter.com/3KhUgbUYb1
नंबर तीन पर विराट की वापसी
पिछले मैच में खुद की जगह नंबर तीन पर केएल राहुल को भेजने के बाद कप्तान विराट कोहली की बेहद आलोचना हुई थी, लेकिन करो या मरो के इस मुकाबले में वह एक बार फिर अपनी पुरानी पोजिशन पर आए। 15 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 87/1, शिखर धवन (35) और विराट कोहली (6)
20 ओवर का खेल पूरा
शिखर धवन का पचासा
शिखर धवन ने करियर का 29वां अर्धशतक पूरा किया। सीरीज में यह उनके बल्ले से निकला लगातार दूसरा अर्धशतक है। 22 ओवर के बाद: भारत का स्कोर 131/1, शिखर धवन (55) और विराट कोहली (26)
शिखर को कंगारू पसंद हैं
यह शिखर धवन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरा बड़ा स्कोर है। इसके पहले ओवल में उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान 117 का स्कोर बनाया। मुंबई में खेले गए पिछले मैच में 74 रन उनके बल्ले से निकले थे तो आज भी वह 58 रन पर नाबाद खेल रहे हैँ।
एक ओवर में 12 रन
शिखर धवन ने एश्टन एगर के 27वें ओवर में तेजी से रन बटोरे और एक छके और एक चौके के साथ 12 रन लिए।
धवन शतक से चूके
शानदार बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन केन रिचर्डसन की खराब गेंद पर आउट हो गए। 29वें ओवर की चौथी गेंद पर धवन फाइन लेग की तरफ शॉट खेलना चाहते थे लेकिन मिशेल स्टार्क को आसान कैच दे बैठे। धवन ने आउट होने से पहले 90 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए।
अय्यर चौथे स्थान पर
धवन के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को भेजा गया है। वे अब कप्तान कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे और स्कोर को आगे ले जाएंगे।
अय्यर लौटे पवेलियन
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए और एडम जांपा का शिकार हुए। जांपा के 33वें ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे ;लेकिन सीधी गेंद पर बोल्ड हो गए और 17 गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए।
Zampa again!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2020
The leggie clean-bowls Iyer for seven and India lose their third wicket! #INDvAUS scorecard: https://t.co/LnM6ajt4Zs pic.twitter.com/Xo866FQ6Mz
विराट कोहली का अर्धशतक
भारत का स्कोर 225/3, विराट कोहली (59) और केएल राहुल (10)
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
Keeping it nice and simple, Captain @imVkohli brings up his 56th ODI half-century. Keep going, Skip 💪#INDvAUS pic.twitter.com/SxDJkigdnt
विराट-राहुल की जोड़ी जमी
चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और केएल राहुल शानदार साझेदारी कर रहे हैं। 40 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 249/3, विराट कोहली (77) केएल राहुल (41)
जांपा के पांचवीं बार शिकार हुए विराट
एक वक्त लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 350 का आंकड़ा छू लेगी। 43 ओवर्स में भारत का स्कोर 276/3 था। तभी 43.1 पर एडम जांपा ने विराट कोहली का काम तमाम कर दिया। विराट ने गेंदबाज के सिर के ऊफर से एक ऊंचा शॉट खेला, लग रहा था कि गेंद छक्के के लिए जा रही है, लेकिन बाउंड्री पर एश्टन एगर ने शानदार कैच लपका, जब उन्हें लगा कि बैलेंस बिगड़ रहा है तो नजदीक खड़े स्टार्क की ओर गेंद उछालकर कोहली को शतक से रोक दिया। विराट 76 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए।
मनीष पांडे फिर फेल
टीम इंडिया इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि नए बल्लेबाज मनीष पांडे एक बार फिर सस्ते में निपट गए। अगली ही ओवर की पहली गेंद पर रिचर्डसन ने मनीष पांडे को चलता किया। विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पांडे गेंद को मिडिल नहीं कर पाए और चार गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। यह सात गेंदों के भीतर मेजबान को दूसरा झटका था। इस ओवर से कुल सात रन आए। 45 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 285/5, केएल राहुल (46), रवींद्र जडेजा (5)
भारत ने पार किया 300 रन का आंकड़ा
भारत पर पांच रन का जुर्माना
आप सभी के लिए अपडेट, भारत को पिच पर दौड़ने के लिए 5 रन का जुर्माना ठोका गया। ऑस्ट्रेलिया 5-0 से लक्ष्य का पीछा शुरू करेगा। रवींद्र जडेजा को पहले भी अंपायर ने चेतावनी दी थी।
केएल राहुल की बेहतरीन पारी का अंत
आखिरकार केएल राहुल की बेहतरीन पारी का अंत हुआ। लोकेश रन आउट हुए। 52 गेंदों में 80 रन की धांसू पारी बनाकर वह पवेलियन की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने छक्के चौके और तीन छक्के लगाए।
भारत ने बनाए 340 रन
टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाए 340 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 80 रन की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने 78 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जांपा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। पेसर केन रिचर्डसन को दो विकेट मिले।
Innings Break!#TeamIndia post a formidable total of 340/6 (Dhawan 96, Kohli 78, Rahul 80) on the board.
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
Over to the bowlers now.#INDvAUS pic.twitter.com/QpZ2n8NBFV
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
पिछले मैच के शतकवीर खतरनाक डेविड वार्नर 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक बेहतरीन कैच लपकते हुए वार्नर की पारी का अंत किया। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 23/1, आरोन फिंच (1), स्टीव स्मिथ (1)
WHAT. A. CATCH! 😯😎👏 #TeamIndia #INDvAUS pic.twitter.com/DyV8Vgtryy
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
नवदीप सैनी ने थामी गेंद
महज दो मैच अनुभवी युवा पेसर नवदीप सैनी अपना पहला ओवर लेकर आए। पेस के साथ अच्छी लाइन-लेंथ वाले इस ओवर में महज तीन ही रन आए। वार्नर के आउट होने के बाद माने कंगारू स्कोरबोर्ड में ब्रेक सा लग गया है। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/1, आरोन फिंच (18, स्टीव स्मिथ (3)
10वें ओवर में शमी की पिटाई
शमी के इस ओवर में स्टीव स्मिथ ने तीन चौके जमाए। शमी को स्टम्प टू स्टम्प गेंद रखनी होगी।
11वां ओवर जडेजा लेकर आए हैं
15वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव
पिछले मैच में कुलदीप यादव ने आरोन फिंच को बेहद परेशान किया था। शायद यही वजह है कि इस साझेदारी को तोड़ने के लिए कप्तान कोहली ने कुलदीप पर भरोसा जताया है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82/1, आरोन फिंच (33) स्टीव स्मिथ (26)
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
कप्तान आरोन फिंच 33 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव द्वारा बनाए गए दबाव का असर अगले ओवर में हुआ। रवींद्र जडेजा की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान गच्चा खा गए। विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल ने बेहतरीन काम दिखाया। थर्ड अंपायर ने बिग स्क्रीन पर आउट का फैसला सुनाया।
#TeamIndia strike thanks to a brilliant @klrahul11 whose sharp work behind the stumps finds Finch inches short of the crease. #TeamIndia #INDvAUS
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
Details - https://t.co/X1Mmf07ML0 pic.twitter.com/ZLF6VdMiLI
पहली वन-डे गेंद खेलेंगे मार्नस लाबुशाने
साल 2019 में सर्वाधिक 1104 टेस्ट रन बनाने वाले मार्नस लाबुशाने आज पहली बार वन-डे गेंद खेलेंगे। मुंबई वन-डे में उन्होंने डेब्यू किया था, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
अर्धशतक के करीब स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ का अर्धशतक
And just like that, Steve Smith has a half-century from just 47 balls.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2020
Australia 2-128 in the 22nd over. LIVE: https://t.co/LnM6ajt4Zs #INDvAUS pic.twitter.com/4KZjbtZjVb
25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150/2
28.3 ओवर में जोरदार अपील। जडेजा ने स्टीव स्मिथ को पूरी तरह गच्चा दिया। अंपायर ने सिरे से नकारा। डीआरएस लेने में कप्तान कोहली को कोई हिचकिचाहट नहीं। हालांकि भारत को विकेट नहीं मिला, लेकिन रीव्यू कायम रहेगा। 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168/2. स्टीव स्मिथ (69) मार्नस लाबुशाने (45)
लाबुशाने को जडेजा ने फंसाया
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशाने के बीच 96 रन की साझेदारी हो चुकी थी। खेल भारत के हाथ से निकल रहा था। तभी 30.5 ओवर में एकस्ट्रा कवर के ऊपर से मारने की फिराक में वह मिड ऑफ के फिल्डर मोहम्मद शमी द्वारा धरे गए। लाबुशाने ने 47 गेंदों में 46 रन बनाए। 31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 178/3. स्टीव स्मिथ (75) एलेक्स कैरी (0)
ऑस्ट्रेलिया को 16 ओवर्स में 142 रन की दरकार। 199/3 स्टीव स्मिथ (81) एलेक्स कैरी (14)
धवन की पसलियों में चोट लगी, क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे
पसलियों पर पैट कमिंस की तेज बाउंसर लगने से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे हैं। युजवेंद्र चहल उनकी जगह क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं। धवन भारतीय पारी के दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर चोटिल हो गए थे, उन्होंने दर्द के बावजूद 96 रन की पारी खेली।
यह भी संयोग है कि विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन चोटिल हो गए थे। तब नाथन कोल्टर नाइल की उठती गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी। धवन ने उस मैच में भी सर्वाधिक 117 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाए थे।
संभावना है कि धवन का एहतियात के तौर पर स्कैन किया जाएगा और अगर उनकी पसली में फ्रैक्चर हुआ तो उन्हें फिर से लंबे समय के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है।
38वें ओवर में भारत को दो विकेट
कुलदीप यादव की दूसरी गेंद पर एलेक्स कैरी 18 रन बनाकर आउट। कोहली ने लपका आसान कैच। इस तरह कुलदीप के 100 एकदिवसीय विकेट पूरे। 58 वनडे मैच में शमीा ने 100 विकेट पूरे किए। सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर। पांचवीं गेंद में ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा। स्टीव स्मिथ 98 पर आउट। कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने इस ओवर में दो रन देकर दो विकेट झटके. कैरी और स्मिथ का विकेट लिया।
Two wickets in one Kuldeep Yadav over of Alex Carey and Steve Smith and we are right back into the game.@imkuldeep18 has unlocked another milestone as he gets to his 100 ODI wickets 👏👏 pic.twitter.com/ZSTWbxJJUi
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
नौ ओवर में 100 रन की दरकार
41 ओवर के बाद: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 241/5, एश्टन टर्नर (8) और एश्टन एगर (7)
44वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका। मोहम्मद शमी की यॉर्कर पर एश्टन टर्नर 13 रन पर बोल्ड
विश्व कप में ली थी हैट्रिक
मिचेल स्टार्क के खिलाफ LBW की जोरदार अपील। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। हैट्रिक से चूके मोहम्मद शमी। अगर वह हैट्रिक ले लेते तो विश्व कप के बाद उनकी यह दूसरी हैट्रिक होती। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने विश्व कप 2019 के दौरान हैट्रिक ली थी।
47वें ओवर में नवदीप सैनी ने दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की कब्र में आखिरी कील ठोकी। इस ओवर में पहले अपनी जबरदस्त यॉर्कर में एश्टन एगर ने LBW किया फिर मिचेल स्टार्क (6) को विकेट के पीछे राहुल के हाथों लपकवाया। 47 ओवर के बाद: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 279/9, एडम जांपा (4) और केन रिचर्डसन (1) ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 62 रन की दरकार
49वें ओवर में शमी ने 19 रन दिए। केन रिचर्डसन ने एक छक्का और दो चौका लगाया। 10 ओवर में शमी ने 77 रन देकर 3 विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला और ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। इस तरह वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से मात दी।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शिखर धवन (96), विराट कोहली (78) और केएल राहुल (80) की अर्धशतकीय पारी के बूते निर्धारित 50 ओवर्स में छह विकेट खोकर 340 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.1 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह के नाम एक विकेट आया। अब सीरीज का आखिरी और फाइनल मैच रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
Clinical performance by #TeamIndia to beat Australia by 36 runs and level the series 1-1. Onto the decider in Bengaluru. #INDvAUS pic.twitter.com/H808C2tbot
— BCCI (@BCCI) January 17, 2020
शतक से चूके दो बल्लेबाज
रविवार को होगा फाइनल
इस मैदान पर तीन वन-डे में टीम इंडिया की ये पहले जीत है। इस जगह भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम वन-डे में पहली बार आमने-सामने थी। भारत ने इस मैदान पर दो वन-डे खेले थे और दोनों में ही हार मिली थी। एससीए स्टेडियम पर 2013 में इंग्लैंड से नौ रन और अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका से 18 रन से हार का मुंह देखने पड़ा था।