फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast

टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे आज, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sat, 02 Mar 2019 09:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 02 Mar 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast
टॉस

'विराट ब्रिगेड' टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 0-2 की करारी हार का बदला लेने को तैयार है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। 

विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। दोनों टीमों को इस सीरीज के माध्यम से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ी चुनने में मदद मिलेगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हर हाल में सीरीज जीतना चाहेंगे ताकि बढ़े हुए विश्वास के साथ विश्व कप में टीम का नेतृत्व कर सकें। 
विज्ञापन


यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है क्योंकि विश्वकप की टीम की घोषणा से पहले उसके पास खिलाड़ियों को आजमाने का ये आखिरी मौका है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर ऑस्ट्रेलिया को पस्त करना चाहेंगे और विश्व कप में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलिए जानते हैं कि पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे का लाइव प्रसारण आप कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे कब खेला जाएगा?

india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast
virat kohli

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे 2 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वन-डे कहां खेला जाएगा?

india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast
एमएस धोनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वन-डे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे कितने बजे शुरू होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वन-डे भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। यह डे/नाइट मुकाबला होगा। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast
ms dhoni

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

india vs australia 1st odi when and where to watch live streaming and telecast
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को होने वाले पहले वन-डे की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed