चेन्नई में कंगारू कभी नहीं हारे, विराट कोहली को रहना होगा सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला का आगाज 17 सितंबर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है। 30 साल लंबे अंतराल बाद चेपक में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। आखिरी बार दोनों इस मैदान पर 1987 में रिलायंस विश्वकप के दौरान भिड़ी थीं। ऐसे में यह दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा रोचक अनुभव होने जा रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चेपॉक में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।
IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...
टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर उसका 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर भारत पहुंची है। बांग्लादेश और भारत में गुजारे पिछले तकरीबन 20 दिन की वजह से कंगारू टीम ने उपमहाद्वीप की पिचों के साथ तालमेल बिठा लिया है। बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 103 रन से जीत हासिल कर अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए हैं।
IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...
IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...
IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर तीन मुकाबले और खेले। 1987 में ही जिंबाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में उसे 96 रन से जीत हासिल हुई थी। वहीं 1989 में नेहरु कप के दौरान हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 99 रन से मात दी थी। इसके बाद 1996 में वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस मैदान पर कहर ढाते हैं। चार मैचों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 39 विकेट हासिल किए हैं वहीं बल्लेबाजों ने दो शतक भी जड़े हैं।
IndVsAus: इस वजह से चेन्नई वनडे हार सकती है टीम इंडिया ...