रांची में यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली दूनिया की दूसरी टीम बनेगी ऑस्ट्रेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सरजमीं पर होने वाला तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीसरा टेस्ट मैच 16 मार्च को रांची में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा टेस्ट मैच काफी यादगार होगा क्योंकि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया रांची में 800वां टेस्ट मैच खेलेगा। 800वां टेस्ट मैच खेलने वाला ऑस्ट्रेलिया विश्व का दूसरा देश बन जाएगा। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी उत्साहित है। खासकर स्टीव स्मिथ की टीम 16 मार्च को भारत के खिलाफ खेने जाने वाले तीसरे मैच को एतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहेगी।
वहीं, 800 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले टीमों में इंग्लैंड का नाम पहला है। 983 टेस्ट मैच इंग्लैंड के नाम दर्ज है। 2002 में इंगलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में 800वां टेस्ट मैच खेला था। हालांकि सर्वाधिक टेस्ट मैच खेले जाने वाले टीमों में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर में वेस्टइंडीज का नंबर आता है जो 520 टेस्ट मैच खेला है। उसके बाद भारत 510 टेस्ट मैचों के साथ चौथे नंबर पर है। फिर न्यूजीलैंड ने 420, दक्षिण अफ्रिका ने 409, पाकिस्तान ने 407, श्रीलंका ने 257, जिम्बांबे ने 101 और बांग्लादेश ने 99 टेस्ट मैच खेले हैं।
बहरहाल, स्टीव वॉ की अगुआई में खेले गए 57 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 41 मैचों में जीत दर्ज की है।