{"_id":"6852d9d7c41fd1f9fe057502","slug":"india-vice-captain-rishabh-pant-expressed-hope-england-series-helps-india-heal-from-ahmedabad-crash-tragedy-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'ये बहुत ही दुखद घटना, लेकिन...', अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर पंत का बयान; अच्छे प्रदर्शन का वादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'ये बहुत ही दुखद घटना, लेकिन...', अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर पंत का बयान; अच्छे प्रदर्शन का वादा
Wed, 18 Jun 2025 08:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:53 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अहमदाबाद विमान हादसे का जिक्र किया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इस हादसे को दिमाग में रखेगी और देश को खुश होने का मौका देगी। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया जिससे देश को खुशी मिल सके। अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान पिछले सप्ताह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 270 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का जताया भरोसा
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले पंत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम शुक्रवार से शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। पंत ने कहा, विमान दुर्घटना में जो कुछ हुआ, उससे पूरा भारत निराश है, लेकिन हम अपनी तरफ से सिर्फ यही कर सकते हैं कि हम भारत को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं। दुर्घटना में जो कुछ हुआ, उससे कारण लोग बहुत अधिक भावनाओं से गुजर रहे होंगे। हम देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं कि हम उन्हें कैसे खुश कर सकते हैं और यह हमेशा एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है।

पंत ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों से हमेशा जीत की उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा, आप हर समय भारत को खुश रखना चाहते हैं लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह हर समय संभव नहीं है, लेकिन मैं अपनी तरफ से यह वादा कर सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं और हम अपना 200 प्रतिशत देने जा रहे हैं ताकि देशवासियों को खुशी दे सकें।
पंत बोले- कार दुर्घटना के बाद वापसी करना कठिन प्रक्रिया रही
पंत ने 2022 के अंत में खुद के साथ हुई भीषण कार दुर्घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे वापसी करना एक कठिन प्रक्रिया थी। उन्होंने कहा, कार दुर्घटना से वापसी करने में पिछले दो साल काफी कठिन रहे हैं। लेकिन मैं एक ऐसा व्यक्ति बनना चाहता हूं जो हर दिन सीख रहा हो।