फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U-19 outplay SL colts by 5 wickets to clinch tri-series

घर के बाद टीम इंडिया ने विदेश में भी जीता वनडे टूर्नामेंट

Mon, 21 Dec 2015 06:34 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
India U-19 outplay SL colts by 5 wickets to clinch tri-series

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ही युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने विदेश में खिताबी जीत हासिल कर सीनियर टीम के लिए शुभ संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


इस युवा टीम इंडिया की यह खिताबी जीत इस मायने में भी खास है क्योंकि उसने लगातार दूसरी बार त्रिकोणीय वनडे टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले पिछले महीने भारत की इस अंडर-19 टीम ने अपने घर में अजेय रहते हुए त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन


कोलंबो में गेंदबाजों के अनुशासित गेंदबाजी के बाद ओपनर वाशिंगटन सुंदर (56) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सोमवार को फाइनल में श्रीलंका को हराकर अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंग्लैंड की थी जो एक भी मैच नहीं जीत पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के आगे अपने ही घर में ढेर हो गई श्रीलंका

India U-19 outplay SL colts by 5 wickets to clinch tri-series

फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की ओर से रखे गए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर सुंदर और ऋषभ पंत (35) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

रिकी भुई 29 रन पर नाबाद लौटे वहीं सरफराज खान ने 14 और इशान किशन ने 12 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया बीच में कुछ विकेट गंवाने के बाद 33.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करने में सफल रही।

इससे पहले श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं रहा और भारत की ओर से नई गेंद संभालने वाले अवेश खान (24 रन पर दो विकेट) और खलील अहमद (29 रन पर तीन विकेट) ने विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। मेजबान टीम के सात विकेट 81 रन के कुल योग पर गिर चुके थे। उसकी ओर से विशाद रंदिका (56) ने ऐसे समय में अर्धशतकीय पारी खेली और दमिता सिल्वा (23) के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका की टीम 47.2 ओवर में 158 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से अवेश और खलील के अलावा शुभम मावी और मयंक डागर ने भी दो-दो विकेट झटके। इनके प्रयास से भारतीय टीम त्रिकोणीय सीरीज में अपना विजय अभियान जारी रखने में भी सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed